मुंबई। नवभारत टाइम्स, मुंबई के नए संपादक सुन्दरचंद ठाकुर बनाये गए है. पिछले 6 माह से अधिक समय से संपादकीय विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे ठाकुर को अब तक संपादक रहे श्री शचीन्द्र त्रिपाठी के सेवानिवृत होते ही संपादक की कुर्सी दे दी गयी और अखबार के प्रिंट लाइन में उनका नाम भी जाने लगा है. अब तक एडिटर इन वेटिंग रहे ठाकुर ने यहाँ आते ही खबरों से लेकर लेआउट तक में जर्बदस्त बदलाव किये.
मुंबई एनबीटी में युवा संपादक और कविताई के लिए मशहूर सुंदर चंद ठाकुर के आने से इस अखबार के कवरेज में ख़ासा सुधर देखने को मिला है. 31 दिसम्बर 2010 को श्री शचीन्द्र त्रिपाठी के संपादक पद से सेवानिवृत होने के बाद अब पूरी तरह से संपादक की जिमेदारी संभाल चुके ठाकुर एनबीटी मुम्बई के न्यूज़ कवरेज में और सुधार लाने की चाहत रखते हैं. किसी समय इंडियन आर्मी में कैप्टन रहे ठाकुर भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित अपनी कविता संकलन ‘एक दुनिया असंख्य’ के लिए विशिष्ट चर्चा में रहे हैं. उनका एक उपन्यास भी जल्द भी प्रकाशित होने वाला है.
विजय सिंह, मुंबई से












ganesh rawat
January 12, 2011 at 5:12 pm
wish you all the best dada…
vivek kumar
January 11, 2011 at 12:41 pm
thakur sahab dero bhadhai………….
Suraj Kashyap
March 23, 2011 at 11:49 am
Congratulation Sir another bright star in your cap gr8 sir
Suraj Kashyap
March 23, 2011 at 11:51 am
Congratulation Sir, A New bright star in your Cap