चार खबरें हैं प्रिंट मीडिया की। शुरुआत अहमदाबाद से। दैनिक जागरण ने शत्रुघ्न को गुजरात का स्टेट करेस्पांडेंट नियुक्त किया है। शत्रुघ्न अभी तक राजस्थान पत्रिका में थे। उधर, अहमदाबाद में दैनिक जागरण प्रबंधन अपने गुजराती बिजनेस एडीशन के लिए अलग टीम बनाने में सक्रिय है। इसके दीपावली तक लांच होने के आसार हैं।
दैनिक भास्कर, हिसार में कार्यरत डिप्टी मैनेजर (सरकुलेशन) योगेंद्र मिश्रा ने 14 अगस्त को अपने संस्थान को इस्तीफे के लिए नोटिस थमा दिया है। योगेंद्र इससे पहले दैनिक भास्कर में ही भोपाल में थे जहां से उनका ट्रांसफर कर हिसार भेजा गया था। अब वे वापस मध्य प्रदेश लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वे वहां भास्कर के कंपटीटर ग्रुप के साथ जुड़ेंगे।
प्रदीप कुमार पांडेय का इस्तीफा, सुजीत वाजपेयी राष्ट्रीय सहारा पहुंचे
आई-नेक्स्ट, कानपुर में सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत प्रदीप कुमार पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। वे कहां जा रहे हैं, अभी पता नहीं चल पाया है।
दैनिक हिंदुस्तान से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुजीत वाजपेयी के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने राष्ट्रीय सहारा, नोएडा में सीनियर पोजीशन में ज्वाइन किया है।











