Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

शराब तस्करी करते आजतक का स्ट्रिंगर गिरफ्तार, जेल गया, चैनल से छुट्टी

[caption id="attachment_20948" align="alignleft" width="113"]शार्दूल गज्जरशार्दूल गज्जर[/caption]गुजरात के पंचमहल जिले से खबर है कि झालोद इलाके में आजतक न्यूज चैनल का स्ट्रिंगर शराब की तस्करी करते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गाँधी के इस गुजरात राज्य में शराब पर प्रतिबन्ध है लेकिन यहां आए दिन पुलिस शराब बरामद करती रहती है.

शार्दूल गज्जर

शार्दूल गज्जर

गुजरात के पंचमहल जिले से खबर है कि झालोद इलाके में आजतक न्यूज चैनल का स्ट्रिंगर शराब की तस्करी करते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गाँधी के इस गुजरात राज्य में शराब पर प्रतिबन्ध है लेकिन यहां आए दिन पुलिस शराब बरामद करती रहती है.

जाहिर है, यहां पीने वालों की संख्या खूब है और उनकी डिमांड पूरी करने के लिए कई लोग शराब तस्कर बन जाते हैं. गुजरात में शराब तस्करों की भारी संख्या है. आश्चर्य की बात यह है कि शराब माफियाओं का काम आजकल मीडियावाले कर रहे हैं. गुजरात के गोधरा में रहनेवाला शार्दूल गज्जर पिछले कई साल से आजतक चैनल के लिए काम करते थे.

10 अगस्त के दिन शराब माफिया शार्दूल अपनी कार में राजस्थान से गुजरात शराब की तस्करी कर रहा था. उस दौरान पुलिस को निजी सूचना मिली की आजतक का स्ट्रिंगर शार्दूल गज्जर अपनी इंडिका कार में शराब लेकर गुजरात में आ रहा है.

पुलिस ने कार में से शराब जप्त कर उसे जेल के हवाले कर दिया है. शार्दूल को एक दिन का पुलिस रिमांड भी मिला था. दूसरी और आजतक के गुजरात के ब्यूरो चीफ धीमंत पुरोहित ने स्ट्रिंगर के शराब तस्करी में लिप्त होने की जानकारी मिलते उन्होंने उस स्ट्रिंगर के यहां से आजतक का लोगो और आई कार्ड मंगवा लिया है और शार्दूल को चैनल से टाटा बाय बाय कर दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravi panday

    August 14, 2011 at 12:29 pm

    hona yahi chahiye tha ..dhimant sir ne sahi kiya aise logo ke sath aisa hi hona chahiye ..jo media ke logo naam kharab kar rahe hain

  2. DHARMENDRA KUMAR

    August 14, 2011 at 5:32 pm

    PATRAKAARITA ME AISE HI PATRAKAARO KI BHARMAAR HAI JO GAIR KAANUNI KAM KAR DO NUMBER KA RUPAYA KAMAANE ME JUTE HAI.YE GALATI HAI MANAGMENT KI JO BINA PARIKSHA LIYE BINA DEGREE DHARAKON KO PATRKAR KI MUHAR LAGA DIYE HAI KHASKAR TV CHAINNAL ME.AAJ TAK ME TO KAI PTRAKAR AISE HAI JO SHADI KI RICORDING KARTE-KARTE PATRAKAR HO GAYE.AB USAKI AAD ME KAI GALAT KAMO KO ANJAM DE RAHE HAI.GUJRAAT JAISI SARKAR UTTAR PRADESH ME HOTI TO YAHAN BHI KAI CHEHARE BENAKAB HOTE.AAJ TAK KO HAMARI RAI HAI KI AB SE APANE KUCHH STINGAR KI DEGREE JROOR JANCH KAR LE.KEVAL VISUAL AUR BITE DE DENE SE PATRAKAR MAT BANAVE BARNA USAKA ANJAM YAHI HOGA KI PATRAKAR JEL JAAYENGE

  3. rajeev azamgarh

    August 15, 2011 at 7:10 am

    AAJTAK KE JYADA TAR STRINGER AISE HI HAI; AZAMGARH KA BHI STRINGER HARIJAN KI JAMIN KABJA KIYA HAI SATH HI YAHA KA SABSE BADHA KUKHYAT BANK DAKAIT HATYARA RAM SINGH GUDDU KA GANG SANCHALAN KAR RAHA HAI, USKI PULICE VIBHAG KI DALALI CHARAM PER HAI GUJRAT SARKAR JAISA YAHA KI BHI SARKAR KO AISE APRADHIO KO JEL BHEJNI CHAHIYE.

  4. मदन कुमार तिवारी

    August 15, 2011 at 5:29 pm

    गुजरात में शराब नही बिकती क्योंकि वह गांधी का राज्य है लेकिन शराब मिलती खुब है । मैने खुद वहां होटल में रहकर शराब मंगाई है । अफ़सर , व्यवसायी और नेता सभी पीते हैं शराब । गांधीवादियों ने गांधी को कभी नही समझा । उनके लिये टोपी हीं गांधीवाद है। वह स्ट्रिंगर तस्कर नही हो सकता । पीने के लिये ला रहा होगा , बुरा हो कमबख्त गांधीवादी भ्रष्टो का । बेचारे को जेल खेल दिया । किसी भ्रष्ट पुलिस्वाले ने बदला चुकाया है । आप कहीं पुलिस के दलाल तो नहीं है श्रीमान ? आप पत्रकार बडे टुच्चे टाईप की चीज होते हैं। मैं झेल रहा हूं , कुछ पत्रकारों का टुच्चापन ।

  5. Anirudh Mahato

    August 16, 2011 at 4:01 pm

    police kisi ko bhi jab chahe phansa sakti hai. iske liyae kanoon (Ipc) unhe MADAD karti hai. kyonki kanoon Angregon ka banaya gaya hai. police aour neta yadi Imandar ho to bhrastachar minton me khatma ho jayega.

  6. sandeep tiwari

    August 21, 2011 at 12:40 am

    isme sabse adhik maalik dosi hai agar apne stringro ko sallary dete to shayad hi koi patrakar galat kaam karta

  7. santosh singh

    August 22, 2011 at 8:34 am

    yahi to farq hai UP police or gujrat police me.. wahaan pakda to jail bhej diya.. amroha ke stringer ki gadi me raajaabpur police ne sharab paakdi, us ke jeeja ko jel bheja magar, stringer ko bacha dia… stringer aaj bhi thaat se aaajtak ki id liye ghoom raha hai… magar kya aajtak bhi paise nahi deta apne stringers ko jo becharo ko aise roti kamani padti hai..??

  8. अ सिन्हा

    August 24, 2011 at 1:19 pm

    बहुत से स्ट्रिंगरों का यही धंधा है. जो तस्करी नहीं करते वो उगाही करते हैं.नहीं तो कुछ सौ रुपये के लिए काम करने वाले और महीनों बाद काम का दाम पाने वाले स्ट्रिंगरों की माली हालत के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे, आजतक के किशनगंज ( बिहार) के स्ट्रिंगर के बारे में तहकीकात करा लीजिए. पता चल जाएगा.

  9. akhilesh bhadoriya

    August 30, 2011 at 9:26 am

    aise logo ko midia nahi join karna chaiye . es ghatna se logo ka midia par se viswas uth jayega . india ki midia logo ke dilo me raj karti hai .aise unka viswas tutega .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...