साधना बिहार-झारखंड न्यूज चैनल के हेड शशिरंजन ने इस्तीफा दे दिया है. प्रबंधन की उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने संस्थान को बॉय बोल दिया. शशि के इस्तीफा को साधना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. शशि को साधना का मजबूत स्तंभ माना जाता था. उनके नेतृत्व में ही साधना के बिहार-झारखंड चैनल की लांचिंग हुई थी. साधना न्यूज से प्रभात डबराल के हटने के बाद से ही उनके करीबी लोगों पर निशाना साधा जाने लगा था. शशि को प्रभात डबराल ही साधना लेकर आए थे.
बिहार-झारखंड चैनल की लांचिंग की जिम्मेदारी शशि को दी गई. इस चैनल को उन्होंने ना सिर्फ सफलतापूर्वक लांच कराया बल्कि इसे बिहार झारखंड का प्रमुख चैनल भी बना दिया. आज यह चैनल बिहार का जाना पहचाना नाम है. गौरतलब है कि भड़ास ने कल ही शशिरंजन के इस्तीफा देने की आशंका जाहिर की थी.
शशि ने अपने करियर की विधिवत शुरुआत सन 96 में विनोद दुआ और मार्क टुली के सोनी पर आने वाले कार्यक्रम से एक ट्रेनी के रूप में की थी. पर उन्हें लिखने पढ़ने का शौक अपने स्कूल के दिनों से ही था. पढ़ाई के दौरान ही हिन्दुस्तान टाइम्स में उनके कैम्पस से जुड़े कई आर्टिकल्स प्रकाशित हुए. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने दूरदर्शन के लिए फ्रीलांसिंग की. इसी दौरान उन्होंने कामनवेल्थ एम्च्योर जर्नलिस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अवार्ड जीता. इसमें पूरे भारत से सिर्फ दो लोगों का ही चयन हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रतिष्ठित आईएमसी से की है.
विनोद दुआ का साथ छोड़ने के बाद शशि ने जी इंडिया टीवी से रिपोर्टर के रूप में जुड़ गए. रिपोर्टिंग के अलावा इन्होंने प्रोग्रामिंग और डेस्क पर भी अपनी सेवाएं दीं. जी इंडिया ने 99 में इनको सीनियर रिपोर्टर बनाकर पटना भेज दिया. इस दौरान इन्होंने बिहार सहित कई राज्यों में चुनाव कवर किया. जब 2002 में सहारा समय का नेशनल न्यूज चैलन शुरू हुआ तो वे उसकी टीम के साथ जुड़ गए. इन्हें बिहार का ब्यूरोचीफ बनाया गया. इनके कामों से प्रभावित होकर मैनेजमेंट ने नोएडा बुला लिया और डिप्टी चीफ आफ ब्यूरो बना दिया. इनके जिम्मे पूरा नार्थ इंडिया आ गया. 2004 में जब सहारा ने बिहार-झारखंड चैनल लांच किया तो शशिरंजन को हेड बना दिया गया. इसके बाद से इनपुट हेड बनकर टोटल टीवी से जुड़ गए. टोटल छोड़ने के बाद ये वीओआई से जुड़े. 2008 में जब प्रभात डबराल साधना आ गए तो शशि को भी अपने साथ जोड़ लिया.
चर्चा है कि शशिरंजन टोटल टीवी से जुड़ सकते हैं. इसके पहले भी वो टोटल टीवी में अपनी सेवा दे चुके हैं. हालांकि इस संबंध में शशिरंजन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. हालांकि उन्होंने माना कि उनके सामने कुछ अच्छे ऑफर हैं.












amod kumar
January 1, 2011 at 5:20 pm
AMOD KUMAR ,SITAMARHI
AAPKE SAATH MAI NAHI HUN ISKA MUJHE DUKH HAI.AAPKA FAISHLA KOI ACHHA HI SANKET LEKAR AANE WALA DIKH RAHA HAI . AAPKI NAI PARI KE LIYE SUBHKAMNAYEN .
BHULIYEGA NAHI SIR.
MOB.09934411107.
पंकज झा.
December 27, 2010 at 10:56 am
बधाई.
RANJAN SRI
December 27, 2010 at 4:12 pm
SIR APNA DEEPAK KHUD BANAIA
lalit pandey
December 27, 2010 at 2:58 pm
SHAHI RNJAN JI KO BADHAYEE. NISANDEH WO BEHAD MEHNATI JOURNALIST HAIN. UNKO DHER SARI SHUBHKAMNA.
sanjay singh
December 27, 2010 at 3:14 pm
अच्छा फैसला किया आपने। नौकरी छोड़ने के लिए बधाई। हालांकि कुछ चूतिए आपको इस नौकरी को छोड़ने पर तमाम तरह की चर्चा कर रहे हैं।
RANJAN SRI
December 27, 2010 at 4:10 pm
SIR APNA DEEP KHUD BNAEA . ES DAUR MAI ME KUAN NAHI…. RANJAN SRI.9204344252 BIHAR
vijay pandey
December 27, 2010 at 4:30 pm
best of luck shashi bhaiya ……
shama
December 27, 2010 at 8:45 pm
agr shashi ji total tv wapas aa rahe hai to lagta hai total tv ke achchhe din aane wale hai
sahil
December 28, 2010 at 2:10 am
shashi ranjan yek kabil patrakar hai tv ka. isliye isme koi shak nahi ki uski nayee pari aur damdar hogi. congrets.
santosh kumar jha, Patna,Bihar
December 28, 2010 at 5:09 am
Dear Shashi Jim
Hum apke sukhad life ki kamna karty hai. santosh kumar jha,patna,Bihar
jitendra kumar singh
December 28, 2010 at 7:55 am
शशिजी हर सेल्फ मेड इंसान के जीवन में ऐसे अवसर आते है जब उसे अप्रत्याशित फैसले लेने पड़ते है. आप एक बार फिर से सफलता की बुलंदियो पर पहुचेंगे. हम ऐसी उम्मीद करते है.
Sanjeet Kumar Mandal
December 28, 2010 at 8:11 am
शशिजी ऐसे सख्स हैं जिन्होंने साधना न्यूज़ को इस मुकाम पर पहुचाया है. साधना न्यूज़ से उन्होंने जिस भी कारणों से इस्तीफा दिया है. इसका असर चैनल पर पड़े या न पड़े, उनका इस्तीफा देना इस बात का प्रमाण है की रिस्क लेने वालों को प्रबंधन के शक के घ्रेरे में रहना पड़ता है.अगली पारी खेलने के लिए शशि जी को मेरी शुभकामनाएँ.
amit kumar darbhanga
December 29, 2010 at 11:58 am
mubark ho sir kaal ke jall say niklay
happy new year sir
amit kumar
darbhanga
bhumihar
December 30, 2010 at 6:45 am
best of luck for new bulandi ko chune ki.u r master mind congrets.