Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

शादी के बाद अभिषेक ऑस्‍ट्रेलिया भाग गया

रेनुका: इंटरनेट के माध्‍यम से जीवन साथी चुनने की भूल न करें : लड़कियों को शादी के नाम पर भी लूटा जा रहा : इंटरनेट के माध्यम से बेहतर जीवन साथी चुनने की भूल न करें, क्योंकि इंटरनेट के क्रेज के चलते बड़ी संख्या में लड़कियों की जिदंगी बरबाद हो चुकी है, इसलिए इंटरनेट पर दी गयी जानकारी की व्यक्तिगत स्तर से जांच पड़ताल किये बगैर शादी करने की भूल कतई न करें। सुयोग्य या मनपसंद जीवन साथी चुनने के लिए हाईप्रोफाइल तबका पत्र-पत्रिकाओं के साथ इंटरनेट का भी प्रयोग करने लगा है, लेकिन जरूरी नहीं है कि नेट पर दी जा रही जानकारी एक दम सही हो।

रेनुका: इंटरनेट के माध्‍यम से जीवन साथी चुनने की भूल न करें : लड़कियों को शादी के नाम पर भी लूटा जा रहा : इंटरनेट के माध्यम से बेहतर जीवन साथी चुनने की भूल न करें, क्योंकि इंटरनेट के क्रेज के चलते बड़ी संख्या में लड़कियों की जिदंगी बरबाद हो चुकी है, इसलिए इंटरनेट पर दी गयी जानकारी की व्यक्तिगत स्तर से जांच पड़ताल किये बगैर शादी करने की भूल कतई न करें। सुयोग्य या मनपसंद जीवन साथी चुनने के लिए हाईप्रोफाइल तबका पत्र-पत्रिकाओं के साथ इंटरनेट का भी प्रयोग करने लगा है, लेकिन जरूरी नहीं है कि नेट पर दी जा रही जानकारी एक दम सही हो।

अभिवावकों या लडक़ा-लडक़ी को एक बार सभी तरह की जानकारी की जांच पड़ताल व्यक्तिगत स्तर से जरूर कर लेनी चाहिए, क्योंकि लुभावनी जानकारी देकर धनी परिवार की लड़कियों को फांसने के गिरोह भी चल रहे हैं, जो शादी के बाद दहेज के सामान सहित अचानक गायब हो जाते हैं और फिर ऐसे लोगों का कानून भी कुछ अधिक नहीं बिगाड़ पाता। ऐसे ही गिरोह का पुणे पुलिस स्टेशन क्षेत्र की निवासी व पूर्व फौजी अफसर की बेटी रजनी श्रीवास्तव (काल्पनिक नाम) भी शिकार हो चुकी है। उसने बताया कि शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसने एक लडक़ा पसंद किया और पिता ने रिश्ते बात की तो लड़का व उसके परिजनों ने उसे पसंद कर लिया। उसने बताया कि अभिषेक चित्रांशी ने स्वयं का जन्म स्थान उत्तर प्रदेश के वाराणसी व निवास स्थान पश्चिम बंगाल के बंगलौर में बताया, जहां उसकी 4 जनवरी 2009 को शादी हुई और करीब तीस लाख से अधिक का जेवर, सामान आदि दिया गया, पर आठ दिन बाद उन सब का कहीं पता ही नहीं चला और वह लड़का आस्ट्रेलिया भाग गया।

उसने बताया कि बाद में पता चला कि शादी में शामिल होने वाले सभी रिश्तेदार किराये पर ही लाये गये थे। उसने बताया कि बंगलौर के ही थाने में उसने अभिषेक चित्रांश, उसकी बहन आदि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो कुछ दिन के बाद जमानत पर रिहा हो गया। मुकदमा अदालत में विचाराधीन है और सभी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं, लेकिन आरोपियों के विदेश में होने के कारण कुछ नहीं हो पा रहा है और वह अपने भाग्य पर आज तक आंसू बहा रही है। यह एक रजनी श्रीवास्तव की कहानी नहीं, बल्कि तमाम लड़कियों की कहानी है, इसलिए रिश्ता बनाने से पहले ही पूरी छानबीन जरूर कर लें।

रेनुका शर्मा मुंबई में लेखिका और स्क्रिप्‍ट राइटर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. एकाग्री

    February 24, 2011 at 1:15 pm

    बाकई बहुत अच्छा मुद्दा उठाया आपने रेणुका जी

  2. ekagri

    February 25, 2011 at 10:23 am

    bahut achchha likhaa maidam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...