विदेश में बसे कुछ भारतीयों के आर्थिक सहयोग से आचार्य रामगोपाल शुक्ला एक नया धार्मिक-आध्यात्मिक चैनल लाने वाले हैं. नाम होगा ‘वरदान’. चैनल के लाइसेंस के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में आवेदन किया जा चुका है. इस चैनल के कामकाज की शुरुआत के लिए पिछले दिनों हरिद्वार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस चैनल का प्रसारण दुनिया के कई देशों में किए जाने की योजना है ताकि कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन आदि देशों में बसे भारतीय भी इस चैनल से जुड़ सकें और भारतीय संस्कृति व धर्म-अध्यात्म से कनेक्ट हो सकें.
आचार्य राम गोपाल शुक्ला इसके पहले कई धार्मिक चैनलों में प्रमुख पदों पर रह चुके हैं. हाल-फिलहाल वे कात्यायनी चैनल में थे. पर कात्यायनी में खराब अंदरुनी हालात के कारण वे अन्य संपादकों की तरह ज्यादा दिन टिक न सके. उधर, खबर है कि कात्यायनी चैनल को कंटेंट प्रोवाइड करने का जिम्मा सीवीबी (सी वोटर ब्राडकास्ट) न्यूज (पूर्व में यूएनआई टीवी) को दे दिया गया है. इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच कांट्रैक्ट हो चुका है. देखना ये है कि पहले से जमे जमाए कई धार्मिक चैनलों की भीड़ में आचार्य रामगोपाल शुक्ला वरदान टीवी को स्थान दिला पाने में कितना सफल होते हैं.












jeetnarayan Singh
April 20, 2011 at 4:37 pm
Sukla ji ka leela aparmpar hai, khi v 2 mhine se jayada nhi tikte, ya to chor jate hai ya nikale jate hai.
Bhagwan unka bhala kare. Best of luck sukla ji.
kapil
April 21, 2011 at 10:03 am
ye to bahut hi kaabile taarrif hai ki shula ji ko ye jimmedari saupi gayi hai nayi zimmedaari pane k liye bahutt bahut badhaai ishwar aapko safalta pradaan kare aur hamse koi sahyog lena ho to awaashay sampark kare aapka sahyog kar k hame khusi hogi
kapil
9935520420
आनंद कुमार
April 26, 2011 at 2:39 am
भाई साहब, जितनी जुबान… उतनी बोली, लोग शुक्ला सर को किस नज़र से देखते है ये तो वही जाने … पर शायद उनके जैसा पारखी आदमी आपको बहुत कम मिलेगा. अफवाह फैलाना और उसपर भेड़ चाल की तरह चलना एक व्यक्ति को शोभा नही देता… कभी कभी अपने मन की भी आवाज़ सुननी चाहिए
आनंद कुमार मिश्रा
09308326539