: शार्प रिपोर्टर को भी सेवा देंगे नीलोत्पल : दैनिक जागरण, देवरिया से शेषमुनि पाण्डेय व दिनेश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. शेषमुनि विज्ञापन विभाग में कार्यरत थे. दिनेश सर्कुलेशन विभाग में थे. दोनों ने अपनी नई पारी हिन्दुस्तान, देवरिया के साथ शुरू की है. दोनों को हिन्दुस्तान में उसी पद पर तैनाती दी गई है. हिन्दुस्तान, गोरखपुर यूनिट लांच होने के दूसरे अखबारों के कई कर्मचारी हिन्दुस्तान का दामन थाम रहे हैं.
अमर उजाला, सिद्धार्थनगर से अपनी नई पारी शुरू करने वाले नीलोत्पल दुबे मैगजीन शार्प रिपोर्टर को भी अपनी सेवाएं देते रहेंगे. पहले उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे शार्प रिपोर्टर से इस्तीफा देंगे. मैगजीन प्रबंधन के कहने पर वे अमर उजाला के साथ वे महराजगंज से शार्प रिपोर्टर के लिए भी काम करेंगे. वे आजमगढ़ से प्रकाशित होने वाले शार्प रिपोर्टर के महराजगंज के ब्यूरोचीफ हैं.











