शैलेश निगम ने जनसंदेश न्यूज चैनल के नोएडा स्थित मुख्यालय में एसाइनमेंट हेड के रूप में ज्वाइन किया है. वे इससे पहले इंडिया न्यूज, इंडिया टीवी, सहारा आदि चैनलों में काम कर चुके हैं.
इसी तरह पुनीत सिंह ने जनसंदेश में इंटरटेनमेंट करेस्पांडेंट के रूप में ज्वाइन किया है. पुनीत इससे पहले मुंबई में इंडिया न्यूज में इंटरटेनमेंट करेस्पांडेंट के रूप में कार्य कर रहे थे.
सहारा समय से एंकर अनुराग पुनेठा ने इस्तीफा दे दिया है. वे पी7न्यूज जा रहे हैं. वहां वे एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू करेंगे. अनुराग इससे पहले डीडी और जी में काम कर चुके हैं.











