: दो पत्रकार गंभीर रूप से घायल : श्रीलंका में एक टीवी चैनल के दफ़्तर पर कुछ हथियारबंद नकाबपोशों ने हमला कर दिया. इस हमले में चैनल के दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए हैं.चैनल के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की गई. श्रीलंका के पूर्व सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे सरथ फोनसेका से संबंधित टीवी चैनल ‘सियथ’ के दफ़्तर यह हमला शुक्रवार की सुबह किया गया.
हमलावरों ने पेट्रोल बमों का इस्तेमाल किया. इस हमले में प्रसारण में काम आने वाले कई उपकरणों को तहस-नहस कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह हथियारों से लैस क़रीब 12 नक़ाबपोश ‘सियथ’ के दफ़्तर में घुस आए और उपद्रव मचाना शुरु कर दिया. ‘सियथ’ चैनल के मालिक के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ समय पहले ही श्रीलंका छोड़ दिया है.
बताया जाता है कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जनरल फोनसेका की सहायता की थी. कुछ महीने पहले सरकार ने ‘सियथ’ को सरकारी कार्यक्रमों का प्रसारण करने से रोक दिया था. ‘सियथ’ के अख़बार से सरकारी विज्ञापनों को भी वापस ले लिया गया था. जिसके बाद इस अखबार का प्रकाशन बंद हो गया.












AMITESH SRIVASTVA
August 1, 2010 at 5:34 am
SRI LANKA ME JO KUCH BHI HO RAHA HAI VO ACHA NAHI AUR IS POORE MAMLE PAR SAARE MULKO KE MEDIA KO IK SAATH HONA CHAHIYE NAHI TO ANE WALE SAMAY ME HALAT AUR KKHARAB HO SAKTE HAI MEDIA KE LIYE
AMITESH SRIVASTVA MOUARYA TV LUCKNOW