Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

संक्रमणकाल से गुजर रही है पत्रकारिता : अच्‍युतानंद मिश्र

वर्तमान में पत्रकारिता एक संक्रमण के दौर से गुजर रही है। स्तरीय प्रशिक्षण व शोध का अभाव है। इसी के साथ मीडिया पर पूरी तरह से बाजारवाद हावी है। यह बात वरिष्ठ पत्राकार अच्युतानंद मिश्र ने कही। अपने निजी कार्यक्रम से उत्तराखण्ड आए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के पूर्व कुलपति, एनयूजे के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात पत्रकार अच्युतानंद मिश्र आज प्रेस क्लब हरिद्वार पहुंचे।

वर्तमान में पत्रकारिता एक संक्रमण के दौर से गुजर रही है। स्तरीय प्रशिक्षण व शोध का अभाव है। इसी के साथ मीडिया पर पूरी तरह से बाजारवाद हावी है। यह बात वरिष्ठ पत्राकार अच्युतानंद मिश्र ने कही। अपने निजी कार्यक्रम से उत्तराखण्ड आए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के पूर्व कुलपति, एनयूजे के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात पत्रकार अच्युतानंद मिश्र आज प्रेस क्लब हरिद्वार पहुंचे।

श्री मिश्र का हरिद्वार से नाता बड़ा पुराना है तथा वह भारतीय संवाद परिषद के समय से ही हरिद्वार के पत्रकारों से जुड़े रहे हैं। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलकांत बुधकर ने श्री मिश्र से सभी का परिचय करवाया। इसी के साथ उपस्थित कलमकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए उन्होंने अपने संस्मरण साझा किये। श्री मिश्र ने कहा कि इस समय पत्रकारिता संक्रमण से गुजर रही है। प्रशिक्षण और शोध के अभाव के चलते इसके स्‍तर में लगातार गिरावट जारी है।

मीडिया पर बाजारवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने उदाहरण दिये तथा बताया कि आज के समय में यदि गांधी जी भी हरिजन जैसे अखबार का प्रकाशन शुरू  करते तो उनको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। उन्होंने कहा कि आज अखबारों का प्रकाशन केवल व्यापार के लिए किया जा रहा है। श्री मिश्र जी ने अपने उस समय के अनुभवों को भी साझा किया, जब वह पत्रकारिता के गढ़ माने जाने वाले भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के वीसी थे। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी की निर्भीक व बेबाक पत्रकारिता पर भी प्रकाश डाला।

श्री मिश्र ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने उस समय महात्मा गांधी का साक्षात्कार लेकर सरदार भगत सिंह के बारे में सवाल पूछे थे तथा उसको प्रकाशित  किया था। इसी के साथ श्री मिश्र ने आजादी के बाद की पत्रकारिता के इतिहास पर लेखन की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्‍यक्ष अविक्षित रमन,  महामंत्रर दीपक नौटियाल, रामचन्द्र कन्नौजिया, मनोज सैनी, डॉ. रजनीकांत शुक्ला,  प्रोफेसर पीएस चौहान, शिवशंकर जायसवाल सहित अनेक पत्रकार मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. naarad muni

    July 8, 2011 at 6:39 am

    india ka ek state hai mp
    mp ka sambhag hai CHAMBAL jo daakuon ke liye jana jaata raha hai.
    isi mp ka ek shahar hai SHEOPUR
    jahan patrakarita ke naam par giroh pal rahe hain.
    logon ko dara-dara kar chhal rahe hain.
    zyadatar bhoo-maafiya hain, jinke tamaam saare dhandhe hain.
    prashasan par pakad hai, akhbaar ki akad hai.
    pollice se yaari hai, gundon se naatedaari hai.
    yeh safedposh kameene apni press tak ko dhoka de rahe hain,
    chor-uchakkon ko aage badhne ka moka de rahe hain.
    kuchh ke baap diwaliya bankar daulat chhod gaye haim.
    kuchh auron ka diwala nikalne par tule hain.
    hay bhagwan…………kya hoga shareefon aur sahookaaron ka…..?

  2. rakesh garg bhopal se

    July 8, 2011 at 12:25 pm

    sahi hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...