Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

‘संजय गुप्ता नाचना पसंद करते हैं और एमएमजी ताश खेलना’

: इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की जानी वाली भारत के प्रभावशाली लोगों की सूची से बरखा बाहर, अरनब गोस्वामी अंदर : माफियाओं और बदमाशों में भी ये होड़ होती है कि तू बड़ा बदमाश है या मैं. इसी तरह धनपशुओं में भी होड़ होती है कि तू बड़ा धनपशु है या मैं. इसी तरह येनकेन प्रकारेण सत्ता को प्रभावित करने वाले लोगों की भी सूची बनती है कि तू ज्यादा प्रभावशाली या मैं. बेचारा निरीह जनता, वो किस लिस्ट में शुमार हो.

: इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की जानी वाली भारत के प्रभावशाली लोगों की सूची से बरखा बाहर, अरनब गोस्वामी अंदर : माफियाओं और बदमाशों में भी ये होड़ होती है कि तू बड़ा बदमाश है या मैं. इसी तरह धनपशुओं में भी होड़ होती है कि तू बड़ा धनपशु है या मैं. इसी तरह येनकेन प्रकारेण सत्ता को प्रभावित करने वाले लोगों की भी सूची बनती है कि तू ज्यादा प्रभावशाली या मैं. बेचारा निरीह जनता, वो किस लिस्ट में शुमार हो.

वो तो गरीबी से घनघोर गरीबी में जाने वालों की लिस्ट में शामिल रहता है (और ऐसी कोई गरीबी से घनघोर गरीबी में जाने वाले महान नागरिकों की लिस्ट उत्सवपूर्वक जारी नहीं होती) और सारे सुखों से अनजान सिर्फ जीवन बचाने के संघर्ष में लगा रहता है. खैर, यहां मकसद भाषण पेलने-पढ़ाने का नहीं, एक जानकारी देने की थी. वो ये कि इंडियन एक्सप्रेस वाले हर साल भारत के सबसे ताकतवर 100 लोगों की जो लिस्ट जारी करते हैं, उसमें कई लोग मीडिया के भी होते हैं और इस बार कुछ उलटफेर हुए हैं. इस बार (2011) की लिस्ट से बरखा दत्त गायब हैं और उनकी जगह अरनब गोस्वामी हाजिर हुए हैं. पिछले साल भारत के सबसे ताकतवर कथित 100 लोगों में बरखा दत्त की पोजीशन 82 नंबर पर थी. इस बार वे टाप हंड्रेड में कहीं नहीं हैं. 90वें स्थान पर टाइम्स नाऊ के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी हैं, जो नई इंट्री हैं.

स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर भी नई इंट्री हैं और उनका स्थान 85 है. वर्ष 2009 वाली लिस्ट में भास्कर वाले रमेश चंद्र अग्रवाल भी थे, लेकिन पिछले साल और इस साल, दोनों ही बरस वे इस लिस्ट से गायब हैं. इसी तरह 2009 की लिस्ट में प्रणय राय और प्रभु चावला भी थे, लेकिन पिछले दो सालों से इन लोगों के भी नंबर नहीं आ रहे हैं.  मजेदार है कि इंडियन एक्सप्रेस यह नहीं बताता है कि वह इस लिस्ट को किस आधार पर तैयार करता है और या फिर लिस्ट तैयार करने वाले लोग कौन-कौन होते हैं. ये सारा कुछ इंडियन एक्सप्रेस गोपनीय रखता है. और, जहां गोपनीयता होती है, वहां कालाबाजारी की पूरी आशंका होती है.

एक्सप्रेस जब ये लिस्ट जारी करता है तो उस दिन उस लिस्ट कैरी करने वाले टैबलायड में भरपूर विज्ञापन होते हैं. इस बार की लिस्ट में जो मीडिया वाले सज्जन हैं, उनके नाम व उनके नाम के आगे उनके बारे में एक लाइन में कमेंट भी दिए गए है. इस लिस्ट में दैनिक जागरण वाले संजय गुप्ता और महेंद्र मोहन गुप्ता के भी नाम हैं. इनके नाम के आगे कमेंट है कि संजय गुप्ता नाचना पसंद करते हैं और एमएमजी ताश खेलना. धन्य है यह लिस्ट और इस लिस्ट के लोग. लीजिए पढ़िए और नाचिए-कूदिए या सिर नोचिए….

No. 38, Kalanidhi Maran, chairman and managing director, Sun group:

“While in Chennai, he travels in his fleet of super luxury cars. For longer journeys, he has a private jet.”

No. 56, Samir and Vineet Jain, VC and MD, Times of India group:

“The older brother is highly spiritual and his executives often have to make a trip to Haridwar to discuss important issues with him. The younger one’s Holi bashes are considered the best in town.”

No. 73, N. Ram, editor-in-chief, The Hindu:

“He is quite active on Twitter and is prompt with his replies to questions and comments.”

No. 77: Shobhana Bhartia, editorial director, HT Media:

“She is a fitness freak, works out every day.”

No. 79, Aveek Sarkar, chief editor, Anand Bazaar Patrika:

“He is a good golfer and is captain and convenor of the Royal Calcutta Golf Club.”

No. 82, Sanjay Gupta and M.M. Gupta, CEO and CMD, Dainik Jagran:

“Sanjay loves to dance, and MM loves playing cards.”

No. 85, Uday Shankar, CEO, Star India:

“He can’t be in a room which has no TV. He watches almost all the time.”

No. 86, Arun Shourie, columnist and author:

“Shourie’s most prized possessions are his vast collection of books. He is extremely possessive about his library.”

No. 90, Arnab Goswami, editor-in-chief, Times Now:

“He hates socialising and is rarely spotted at a social event.”

No. 92, Raghav Bahl, editor, Network 18:

“He is not too fond of socialising. Consequently, he ends up watching a lot of TV. At times, he watches about five or six channels simultaneously.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...