Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

संजय, मृगांक और एके सिंह को रोटरी ने किया सम्‍मानित

रोटरीअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का संकल्प लेकर कार्य करने वाली संस्था रोटरी के सदस्यों ने मुरादाबाद में आयोजित संवर्द्धन शिविर के दूसरे दिन एक सुर से समाजसेवा का संकल्प दोहराया। संवर्द्धन शिविर के पहले सत्र में जहां रोटेरियन को संत प्रवर जगदगुरू रामानन्दाचार्य श्री स्वामी हंसादेवाचार्य जी महाराज का आशीष मिला, वहीं केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय रोटरी अध्यक्ष के प्रतिनिधि भरत पांडया ने समाज के प्रति सरोकारों को दोहराया।

रोटरीअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का संकल्प लेकर कार्य करने वाली संस्था रोटरी के सदस्यों ने मुरादाबाद में आयोजित संवर्द्धन शिविर के दूसरे दिन एक सुर से समाजसेवा का संकल्प दोहराया। संवर्द्धन शिविर के पहले सत्र में जहां रोटेरियन को संत प्रवर जगदगुरू रामानन्दाचार्य श्री स्वामी हंसादेवाचार्य जी महाराज का आशीष मिला, वहीं केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय रोटरी अध्यक्ष के प्रतिनिधि भरत पांडया ने समाज के प्रति सरोकारों को दोहराया।

पहले सत्र में राजनीति के क्षेत्र में विशिष्‍ट पहचान रखने वाले विधायक संजय कपूर, पत्रकारिता क्षेत्र से दैनिक जागरण के सिटी इंचार्ज मृगांक पाण्डेय, न्यूरो सर्जन एके सिंह का सम्मान किया गया। रोटरी फाउन्डेशन में योगदान देने के लिए डा. विनोद अग्रवाल एवं डा. पल्लव अग्रवाल को सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में मण्डलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने समाज के प्रति रोटरी के समपर्ण को सराहते हुए संसाधनों के अभाव में जूझ रहे आम आदमी पर फोकस करने पर जोर दिया। रात्रि सत्र में यूफोरिया बैंड की मधुर लहरियों के बीच आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोटेरियन झूम उठे।

रोटरी के संबर्धन शिविर का शुभारम्भ मण्डलीय सार्जेन्टएट आर्म्‍स रो. संजय अग्रवाल की घोषणा के साथ हुआ। वैदिक रीति से संतप्रवर जगदगुरू रामानन्दाचार्य श्री स्वामी हंसादेवाचार्य जी महाराज का स्वागत करने के साथ ही अतिथिगणों को मंच पर ले जाने का कार्य भूतपूर्व अध्यक्ष रो. अनिल अग्रवाल ने किया। पहले सत्र का शुभारम्भ संत प्रवर के परिचय से हुआ। ज्योतिषाचार्य डा. जगदीश प्रसाद कोठारी ने संत प्रबर जगदगुरू रामानन्दाचार्य श्री स्वामी हंसादेवाचार्य जी महाराज का परिचय दिया।

मुरादाबाद की धरती पर एकत्र हुए रोटेरियनों को अपना आशीष देते हुए महाराज ने कहा कि सेवा करना ईश्वर की सबसे बड़ी आराधना है। अभिमान रहित सेवा से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक है समाज के चरित्र का निर्माण। यह कार्य रोटरी निरन्तर करने में लगी हुई है। गृहस्थ धर्म में रहते हुए जो काम रोटरी के पदाधिकारी एवं सदस्य कर रहे हैं, समाज के लिए वही कार्य संत करते हैं। रोटरी के साथ नित नयी उपलब्धियां जुड़ रही हैं। उनकी कामना है कि रोटरी के सदस्य इसी तरह अपने कार्य में जुटे रहें तथा संगठन का यश बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में जितनी भी समस्याएं दिख रहीं हैं। उनका निराकरण बन्धुत्व की भावना से होगा।

चिकित्सा के क्षेत्र में नाम कमाने वाले रोटेरियन एवं अंतर्राष्ट्रीय रोटरी अध्यक्ष के प्रतिनिधि भरत पांडया ने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध से जूझ रहे समाज को हमारी जरूरत है। पोलियो सरीखे मिशन चलाकर रोटरी ने जो कार्य किया है। उसका अभी बिस्तार किया जाना है। इस कार्य को हमें समाज के अन्तिम व्यक्ति तक ले जाना है। प्रचार से दूर रहकर आम आदमी की सेवा ही रोटरी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आसान नहीं है लेकिन रोटरी जिस कार्य को भी अपने हाथ में लेती है। उसे हर हालत में पूरा करती है। मण्डल 3100 द्वारा चलाये जा रहे सेवाकार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवा ही हमारा धर्म होना चाहिए। रोटरी के मिशन की व्याख्या करते हुए कहा कि यह थ्री टी पर टिकी होती है। इसका मतलब है थिकिंग, टैलेंट एवं टाइम।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की टीम के युवा एवं तेजतर्रार ग्रामीण विकास राज्यमंत्री आदित्य जैन ने कहा कि रोटरी एक ऐसी संस्था है जो समाजसेवा के कार्य में पूरी शिद्दत से जुटी है। मण्डल 3131 के पूर्व मण्डलाध्यक्ष विनय कुलकर्णी ने फाउन्डेशन ट्रस्ट का परिचय देते हुए कहा कि विश्व में सेवा कार्यों में इसका विशेष योगदान है। रोटेरियन के मन में सेवा का भाव होना ही रोटरी को ताकत प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र से ज्यादा कार्य किये जाने की जरूरत ग्रामीण क्षेत्र को है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि रोटरी इस क्षेत्र में भी कार्य करेगी। रोटरी ग्रामीण इलाकों में अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करते हुए एक नयी सामाजिक क्रान्ति का सूत्रपात कर सकती है। इसके जरिये ही हम अपराध एवं भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने में कामयाब हो पायेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी ने प्रशासन द्वारा चलाये गये अभियानों में हमेशा सराहनीय योगदान दिया है। प्रशासन के स्तर से रोटरी को जो भी सहयोग अपेक्षित होगा। वह प्रदान किया जायेगा।

इसी सत्र में पूर्व मण्डलाध्यक्ष जीएल साहनी द्वारा 6 फरवरी को चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2013-14 के लिए मण्डलाध्यक्ष पद हेतु मुरादाबाद ईस्ट से राकेश सिंघल एवं रोटरी क्लब मेरठ महान के रो. अतुल चन्द्र वैश्य उम्मीदवार हैं। वर्ष 2012-13 के लिए रोटरी इन्टरनेशनल के सीओएल पद के लिए मुरादाबाद के अखिलेश सरन कोठीवाल, ललितमोहन गुप्ता, मेरठ से एमएस जैन,योगेश मोहन गुप्ता, बिजनौर से संजीव राजन उम्मीदवार हैं। रोटरी बहनों के लिए आयोजित एनी सेशन की मुख्य अतिथि माधवी पाण्डया रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में पूजा मिश्रा एवं अनु साहू ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर रोटेरियन अरविन्द गुप्ता, तिलोत्तमा कोठीवाल, अधिवेशन चैयरमेन दिवाकर अग्रवाल, सचिव रमित गर्ग, काउंसलर डा. अखिलेश कोठीवाल, मण्डलाध्यक्ष निर्वाचित नीरज कुमार अग्रवाल, मण्डलाध्यक्ष मनोनीत सुधीर खन्ना, मण्डलीय ट्रेनर जीएल साहनी, मुकेश गोयल, अरविन्द जैन, मुकुल अग्रवाल, डा. नीरज गुप्ता, कान्ता प्रसाद पुष्पक, राजीव कुमार रस्तोगी, रोटरी हैरिटेज के अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, भारत भूषण अग्रवाल, दिवाकर अग्रवाल, अखिलेश कोठीवाल, राजीव रस्तोगी, बीएस भटनागर, रोटरी मण्डल 3040 उज्जैन की मण्डलाध्यक्षा नलिनी लैंगर, अनिल अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किये।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...