आजतक और स्टार न्यूज जैसे चैनलों के साथ काम कर चुके संजीव चौहान ने साधना न्यूज को बॉय बोल दिया है. अब वे नए लांच होने जा रहे चैनल न्यूज एक्सप्रेस के साथ जुड़ रहे हैं. वहां वे क्राइम एडिटर के पोस्ट पर ज्वाइन कर रहे हैं. उनकी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक दोनों माध्यमों पर अच्छी पकड़ है.
संजीव ने करियर की शुरुआत 1991 में बरेली से प्रकाशित दैनिक अखबार विश्व मानव से ट्रेनी के रूप में की थी. इसके बाद वे आज अखबार से रिपोर्टर के रूप में जुड़ गए. सन 94 में वे दिल्ली आ गए तथा मित्र प्रकाशन के सत्यकथा तथा मनोहर कहानियां के लिए क्राइम रिपोर्टिंग की. इसके बाद इन्होंने क्राइम रिपोर्टर के रूप में दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दीं. फिर राष्ट्रीय सहारा में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में जुड़े. जब सहारा का नेशनल चैनल लांच हुआ तो इन्हें क्राइम हेड बनाया गया.
2004 में संजीव प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बनकर स्टार न्यूज चले गए. इसके बाद इन्होंने आजतक में स्पेशल करेस्पांडेंट के पद पर ज्वाइन किया. कुछ ही दिनों में इन्हें दिल्ली आजतक का क्राइम हेड बना दिया गया. आजतक से संजीव इंडिया न्यूज चले आए. यहां इन्हें एसआईटी और नेशनल क्राइम का हेड बनाया गया. इसके बाद इन्होंने इसी पद पर फोकस टीवी ज्वाइन कर लिया. फोकस से इस्तीफा देने के बाद संजीव एक महिला आतंकवादी की बायोग्राफी पर काम कर रहे थे. इसके बाद ईपी के रूप में साधना न्यूज ज्वाइन कर लिया था.












manish
April 2, 2011 at 6:23 am
best of luck …sir,
K.aashish
April 2, 2011 at 7:00 am
Guru jee..mubarak ho…ab sahi jagah pahuche..
kapil chauhan
April 2, 2011 at 7:22 am
best of liuck sir… good going..
shripal teotia
April 2, 2011 at 12:47 pm
sandeep ji aapko bahut sari subhkamnaayein.
shripal teotia
April 2, 2011 at 12:48 pm
shubhkaamnaayein.
Ajay Tiwari
April 4, 2011 at 11:03 am
Badhai Ho Sir,
Ummeed Karta hoon aap aapki nai suruaat Bahut acchi rahegi.