इंगलिश मीडिया से एक बड़ी सूचना है। संजॉय नारायण को हिंदुस्तान टाइम्स का नया एडीटर इन चीफ बनाया गया है। वे इंडिया टुडे ग्रुप के बिजनेस टुडे के चीफ एडीटर थे। पिछले एक वर्षों से ज्यादा समय से एचटी के लिए एडीटर इन चीफ का तलाश मैनेजमेंट कर रहा था जो अब संजॉय नारायण के रूप में पूरी हुई है। इससे पहले हाल में ही समर को एचटी का मैनेजिंग एडीटर बनाया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जुलाई से एचटी में एडीटर इन चीफ का पद खाली था। इस पद पर कार्यरत चैतन्य कालबाग को खोया तो उसके एक साल बाद तक एचटी को इस पद पर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिला और अखबार चलाने वाले दो मैनेजिंग एडीटरों से भी एचटी को एक एक कर हाथ धोना पड़ा।
मैनेजिंग एडीटर पंकज पाल और एडीटर दिल्ली राहुल शर्मा, दोनों ने ही पिछले दिनों छोड़ दिया। अब मैनेजिंग एडीटर और एडीटर इन चीफ जैसे पदों पर नए लोगों के आ जाने से एचटी में शीर्ष पदों के लिए चल रही तलाश पूरी हो चुकी है।











