अजमेर। राजस्थान पत्रिका के चूरू संस्करण के एडीशन हेड संतोष गुप्ता प्रबंधन को अपना इस्तीफा देकर अपने गृहनगर अजमेर लौट आए हैं। बकौल गुप्ता- काम की कोई कद्र नहीं रही, ना ही नौकरी में वो बात रही, अब अपना कुछ शुरू करेंगे। 22 अक्टूबर को अपना इस्तीफा भेजने वाले गुप्ता 2008 में भीलवाड़ा पत्रिका के एडीशन हेड थे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक खबर को लेकर सीपी जोशी ने गुप्ता की शिकायत प्रबंधन से की थी, जिस पर उन्हें तत्काल भीलवाड़ा से हटाकर सरकारी स्टाइल में ‘एपीओ’ कर मुख्यालय अजमेर कर दिया गया था। अजमेर में उन्हें पत्रिका ने अपने जल बचाओ अभियान में लगा दिया। संतोष गुप्ता विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों से संपर्क कर रैलियां निकालने, गोष्ठियों करने, कुएं गहरे कराने और तालाबों की खुदाई करवाने के अभियान में जुट गए। कुछ समय जयपुर रखने के बाद 2009 के अंत में उन्हें चूरू का एडीशन हेड बना दिया गया। संतोष लंबे समय से अपने गृहनगर अजमेर में ही नियुक्ति चाहते थे। गुप्ता के अनुसार प्रबंधन भरोसे तो खूब दे रहा था परंतु कर कुछ नहीं रहा था।












mahendra
November 10, 2010 at 5:42 pm
well come back Santosh ji, don’t bother. you are a great journalist. ajmer me ki gayi aapki crime reporting ko koi kese bhool lakta hai. Black mail kand me to poora pradesh ko hila kar rakh diya tha. navjyoti ne aapki kadr nahi jani, vahan se rukhsat karne mia Om mathur ka sabse bada hath tha. mathur k karan hi ramesh ji, pancholi ji jese nami journalist navjyoti chod kar chale gaye. Ab patrika ne bhi aapki kabliyat nahi pahchani. chinta ki baat nahi hai. Aapke achche or milansaar vyavahaar k karan ajmer mai hi hahin poore pradesh mai aapki pahchan hai. Aage jo karoge har taraf se aapko sahyog milega hi.