तीन खबरें मेल के जरिए भड़ास4मीडिया को मिली हैं। ये खबरें अभी अधिकृत रूप से पुष्ट न मानी जाएं। पर जो सूचनाएं हैं, उन्हें यहां दिया जा रहा है…..
पहली खबरः दैनिक संदेश के ग्रुप एडीटर राज गोस्वामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बारे में सूचना है कि उन्होंने जागरण ग्रपु को मुंबई में ज्वाइन किया है। वे जागरण के नए आने वाले हिंदी दैनिक के लिए नियुक्त हुए हैं। दूसरी खबरः एलएन शीतल के बारे में सूचना मिली है कि वे नवभारत के संपादक बन गए हैं। उनके साथ राज एक्सप्रेस से निकाले गए तीन और लोग भी नव भारत में पहुंच गए हैं। ये तीनों हैं क्राइम रिपोर्टर परेश मिश्रा, कार्टूनिस्ट अनुराग चतुर्वेदी और रिपोर्टर डीके जैन। इन तीनों को शीतल जी अपने साथ ग्वालियर से लाए थे।
तीसरी खबरः वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने राज एक्सप्रेस के समूह सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तीन महीने पहले ही यह पद संभाला था। इससे पहलेल पंकज जी कांग्रेस पार्टी की आफिसियल पत्रिका के एक्जीक्यूटिव एडीटर थे। पंकज ने 28 वर्ष नवभारत टाइम्स में गुजारे हैं।











