Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

संपादक की केबिन में क्यों बेहोश हो गई एंकर?

कल सुबह यानी बुधवार 10 अगस्त की सुबह एक मीडिया हाउस के यूपी चैनल में संपादक की केबिन में चैनल की एंकर पहुंची. माननीय संपादक महोदय पहले से ही अपने केबिन में विराजमान थे. गुस्से में तमतमाती हुई एंकर ना जाने किस बात को लेकर संपादक के पास गई थी. करीब 15-20 मिनट केबिन के भीतर दोनों के बीच मीटिंग चली. लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हो गया जिसने डेस्क पर मौजूद हर पत्रकार को हैरान कर दिया.

कल सुबह यानी बुधवार 10 अगस्त की सुबह एक मीडिया हाउस के यूपी चैनल में संपादक की केबिन में चैनल की एंकर पहुंची. माननीय संपादक महोदय पहले से ही अपने केबिन में विराजमान थे. गुस्से में तमतमाती हुई एंकर ना जाने किस बात को लेकर संपादक के पास गई थी. करीब 15-20 मिनट केबिन के भीतर दोनों के बीच मीटिंग चली. लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हो गया जिसने डेस्क पर मौजूद हर पत्रकार को हैरान कर दिया.

संपादक की केबिन में ही एंकर बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गई और इसके बाद तो मानो जैसे संपादक के हाथपांव फूल गये हों. तुरंत वे केबिन से बाहर निकले और लोगों से पानी लाने को कहा. डेस्क पर मौजूद कुछ लोग पानी लेकर आये और करीब पांच मिनट तक एंकर के चेहरे पर पानी के छींटे मारे गये. इसके बाद एंकर को होश आया. होश में आते ही एंकर वहां से उठकर चली गईं.

अब प्रश्न तो बार बार एक ही खड़ा हो रहा है कि आखिर केबिन के भीतर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते एक एंकर बेहोश हो गई. क्या संपादक ने एंकर को कुछ भला बुरा कह दिया. अब हकीकत तो भगवान जानें या फिर संपादक जाने या फिर एंकर जाने, क्योंकि केबिन बंद था और किसी ने अंदर हुई गुफ्तगू को नहीं सुना. लेकिन एक बात ज़रूर यहां बता दें कि ये एंकर वही है जो संपादक के साथ गाज़ियाबाद कांड में फंसी थी. और यह एंकर भी वही है जो संपादक की बेहद करीबी है और जिसके सौ खून भी संपादक माफ कर देते हैं.

एक बार तो सुबह का बुलेटिन भी एंकर ने घर पर नींद के आगोश में होने के चलते छोड़ दिया था. लेकिन सज़ा के नाम पर एंकर को एक कप चाय मिली थी, वो भी संपादक की कंपनी में उनके केबिन के भीतर. लेकिन इसी गुनाह यानी एक दिन का बुलेटिन छोड़ देने के चलते एक दूसरी एंकर को कई दिनों के लिए ऑफ़ एयर कर दिया गया था. अब ये तो संपादक की लीलाएं हैं जो ना जाने प्रबंधन को क्यों नहीं दिखती? वैसे बेहाशी कांड के बाद इस चैनल में चर्चाओं का बाज़ार गर्म हैं.

एक पत्रकार द्वारा भेजी गई चिट्ठी पर आधारित. घटनाक्रम की पुष्टि न होने के कारण संपादक, एंकर और मीडिया हाउस के नाम को हटा दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. meera singh

    August 13, 2011 at 7:13 pm

    no one can compel a girl to be exploited unless she herself allowes this conciously or unconciously.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...