सचिन श्रीवास्तव का तबादला दैनिक भास्कर लुधियाना से भोपाल के लिए कर दिया गया है। वे भोपाल में भास्कर समूह के नए लांच टैबलायड डीबी स्टार में अपनी सेवाएं देंगे। सचिन श्रीवास्तव लुधियाना से पहले आईनेक्स्ट कानपुर, दैनिक जागरण मेरठ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सचिन का अपना एक हिंदी ब्लाग भी है, जिसका नाम है नई इबारतें। इसमें उन्होंने तफसील से लुधियाना से भोपाल की यात्रा का विवरण दिया है।
झारखंड के रहने वाले सचिन पत्रकारिता में कुछ ही वर्षों में अपने काम और अपनी लेखन शैली के चलते एक मुकाम बनाने में कामयाब रहे हैं। अपने ब्लाग पर खुद को बंजारा मिजाज बताने वाले सचिन में फक्कड़ प्रवृत्ति के साथ चीजों को बेहद संवेदनशीलता से महसूस कर उसे अभिव्यक्त करने का अदभुत सामर्थ्य है। थोड़े ही समय में कई जगहों पर और कई अखबारों के साथ काम करने वाले सचिन की इच्छा भोपाल में कार्य करने की थी। उनकी इच्छा पर उनका तबादला भोपाल के लिए किया गया। सचिन को नया जगह रास आएगा, इस उम्मीद के साथ उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।











