चंडीगढ़ से प्रसारित होने वाले दिव्य चैनल के दो वीडिया एडिटरों की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. दो अन्य वीडियो एडिटर गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार दिव्य चैनल में काम करने वाले वरुण चौहान, सिमरनजीत, मोहित तथा मनीष किसी शादी में शामिल होने गए थे. शादी अटेंड करने के बाद चारों वापस चंडीगढ़ लौट रहे थे.
इनकी इंडिका कार फतेहगढ़ साहिब के दफेड़ा चौक के नजदीक पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई. सड़क पर लहराते हुए कार एक पेड़ से जा टकराई. इस दुर्घटना में कार चला रहे वरूण चौहान की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पीजीआई, चंडीगढ़ भेजा. जिसमें एक की मौत हो गई.
मेल से भेजी गई सूचना पर आधारित.












acharya
November 17, 2010 at 7:07 am
यशवंत जी………..दो मर गये…………और तीन गंभीर रूप से घायल…मतलब पांच लोग थे क्या..? lol
dhanish sharma
November 17, 2010 at 7:37 am
afsos.
Rohit
November 18, 2010 at 1:53 am
WE LOVE U VARUN & SIMRAN ……….MISS U EVERY MOMENT …..