श्रीगंगानगर जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के खाली चल रहे पद पर सतीश सूद ने ज्वाइन कर लिया है. उन्हें सिरोही (जालोर) से स्थानांतरित कर यहां भेजा गया है. श्रीगंगानगर के ही मूल निवासी सतीश इसके पहले यहां पर एपीआरओ के रूप में नियुक्त रह चुके हैं. सतीश के पहले यहां की जिम्मेदारी एपीआरओ हरिशंकर आचार्य के जिम्मे थी. आचार्य को नागौर भेज दिया गया है. उन्हें वहां पीआरओ का प्रभार दिया गया है. मूल रूप से बिकानेर के रहने वाले आचार्य काफी समय से श्रीगंगानगर में तैनात थे.











