: प्रभात खबर के उदय मिश्रा का रांची तबादला : आजाद न्यूज से किशोर बिष्ट का इस्तीफा : झारखंड में सन्मार्ग के लांच हुए ज्यादा दिन नहीं हुए लेकिन अब तक दो संपादक इस्तीफा दे चुके हैं. पहले संस्थापक संपादक ज्ञानवर्द्धन मिश्रा ने इस्तीफा दिया. पिछले दिनों संपादक रजत गुप्ता ने इस्तीफा दिया. अब नए संपादक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्रा ने ज्वाइन किया है. बैजनाथ राज्य सूचना आयोग के सदस्य भी हैं, इसलिए चर्चा है कि अभी उनका नाम प्रिंटलाइन में नहीं जाएगा.
जुलाई में राज्य सूचना आयोग से इनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा तब ये विधिवत रूप से सन्मार्ग की संपादकी करेंगे. प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर से सूचना है कि न्यूज एडिटर उदय मिश्रा का तबादला रांची में सेंट्रल डेस्क के लिए कर दिया गया है. आजाद न्यूज, नोएडा से खबर है कि वीडियो एडिटर किशोर बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है कि किशोर ने मीडिया क्षेत्र को ही गुडबाय बोल दिया है और अब वे अपने पिता के बिजनेस में सहयोग देंगे.












SANJAY SINGH
May 22, 2011 at 2:05 pm
SABSE PAHLE BAIJNATH JI AUR SANMARG KO BDHAI. SANMARG, RANCHI 2 SAL SE JYADA HO CHUKE HAI, 2 VARSHO ME RANCHI EXPRESS KO CHHODAKAR SHABHI AKHBARO KE 1 SE 4 BAR TAK SAMPADAK BADAL CHUKE HAI. SANMARG KA CIRCULATION ABHI 45000 SE JYADA HAI, BAIJNATH JI JUDANE SE SANMARG NEWS AUR CIRCULATION ME AGRNI AKHBARO KE MUKABLE AA JAYEGA.
hiten rajput
May 22, 2011 at 5:25 pm
uday mishra ji ka kyu tabadla kar diya gaya?abhi to wo muzaffarpur k naye khule prabhat khabhar se jude hi the.unke tabadle ka prabhat khabhar muzaffarpur per gahra asar padega.
Rupesh Sharma
June 7, 2011 at 11:19 am
Baijnath Sir,
Aapko hardik badhai Jharkhand mai Sanmark aapkey anney sey sach mai San Marg ho jayega
राकेश वर्मा
July 8, 2019 at 9:03 am
आदरणीय बैजनाथ मिश्र जी,
बहुत-बहुत बधाइयाँ सन्मार्ग जैसे प्रतिष्ठित अखबार मे पुनःआने के लिए।अब फिर से आपका एडिटोरियल पढने का मौका मिलेगा।
आपका
राकेश वर्मा