सन टीवी के सीओओ अजय विद्यासागर ने इस्तीफ़ा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अजय 2009 में सन टीवी के साथ जुड़े थे. सन टीवी आने से पहले वे स्टार टीवी को अपनी सेवाएं दे रहे थे. अजय विद्यासागर ने स्टार टीवी के साथ अपने करियर की शुरुआत 1996 में किया था. बाद में वो स्टार टीवी, मुंबई के साथ जुड़ गए.
स्टार टीवी के के साथ चौदह साल के अपने करियर में अजय ने कई अहम पदों पर काम किया. स्टार टीवी ने जब सन 2000 में तमिल चैनल विजय टीवी का अधिग्रहण किया तो अजय को इसका बिजनेस हेड बनाया गया था.
पुनीत गुप्ता ने सहारा समय से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी शीघ्र लांच होने जा रहे चैनल न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है. उन्हें डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया बनाया गया है. वे पिछले काफी समय से सहारा समय के साथ जुड़े हुए थे.











