Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

सपा नेता ने किया बलात्कार! छात्रा कोमा में!

: लड़की के कोमा में होने से पुलिस बयान के इंतज़ार में है, उधर अपराधी खुले घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार से बयान वापस लेने का दबाव बना रहे हैं… : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष ने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार किया है. लेकिन पुलिस ने अभीतक इस मामले में कोई कदम नहीं  उठाया है.आरोपी अप्पू मणि  त्रिपाठी  सपा विधायक ब्रह्मा शंकर तिवारी का रिश्तेदार बताया जा  रहा  है.

: लड़की के कोमा में होने से पुलिस बयान के इंतज़ार में है, उधर अपराधी खुले घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार से बयान वापस लेने का दबाव बना रहे हैं… : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष ने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार किया है. लेकिन पुलिस ने अभीतक इस मामले में कोई कदम नहीं  उठाया है.आरोपी अप्पू मणि  त्रिपाठी  सपा विधायक ब्रह्मा शंकर तिवारी का रिश्तेदार बताया जा  रहा  है.

समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अप्पू मणि ने कथित तौर पर अगवा कर 19 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। मामले की शिकायत दर्ज करा दी गई है लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) जिला मुख्यालय पर सोमवार को धरना प्रदर्शन करेगी। आरोपी सपा जिला कोषाध्यक्ष अप्पू मणि त्रिपाठी कसया विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रह्माशंकर तिवारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इसकी वजह से पुलिस महकमे पर दबाव देखा जा रहा और अभी तक इस सिलसिले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

घटना 20 मार्च होली के दिन की है। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा बबली (बदला हुआ नाम) अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोका और मुंह पर कुछ लगा दिया, जिससे लड़की बेहोश हो गई। होश आने के बाद लड़की ने खुद को अस्पताल में पाया। उक्त बातें पीड़िता के मामा जेपी मिश्रा ने लड़की के हवाले से बताया।

लड़की के मामा ने बताया कि बबली 20 मार्च से लापता थी। 21 मार्च को पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद 23 मार्च को एक शख्स का फोन आया कि अपनी लड़की को लेने के लिए देवरिया खास इलाके में कौशल्या भवन आ जाइए। वहां पहुंचने के बाद अप्पू के चाचा व कांग्रेस नेता मुकुल मणि त्रिपाठी ने लड़की के अपने घर में होने से इंकार कर दिया। बबली जिले के भटनी थाना क्षेत्र में मिश्रौली दीक्षित गांव की रहने वाली है।

उसके बाद लड़की के मामा को फोन करने वाले ने दुबारा बताया कि आपकी लड़की बीआरडी कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन पर बेहोश पड़ी हुई है। फोन करने वाले के बातचीत के आधार पर बबली के मामा रेलवे लाइन के किनारे पहुँचते उससे पहले फिर एक बार फोन आया और अबकी सदर अस्पताल में लड़की के होने की बात बताई गयी.

इस मामले में कार्रवाई के बावत पूछने पर भटनी थाना के थानाध्यक्ष  ने बताया कि अक्कू मणि और बड़े मिश्र के खिलाफ  एफआइआर  दर्ज कर ली गयी है,लड़की के ठीक होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा और कोई कार्रवाई होगी। ऐसे में सूबे की सरकार और खासकर महिला मुख्यमंत्री मायावती के प्रशासन पर सवाल खड़े होते हैं कि अगर लड़की बयां नहीं दे पायेगी तो क्या कार्रवाई नहीं होगी।  वहीं लड़की के परिजनों पर तमाम तरह से दबाव डाले जा रहे हैं और मामले को मोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सम्बंध में और जानकारी के लिए इनसे बात की जा सकती है- जेपी मिश्रा-08423752550, भटनी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह-09454401409 (साभार : जनज्वार)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Sameer Khan

    March 28, 2011 at 5:04 pm

    esw jallad insan ko to goli maar deni chahiye

  2. omsoni

    March 29, 2011 at 3:41 pm

    chorahe par lakar neta or aaropi ka goli mar dene chhaye. mahila mukhya mantri k hote bhi mahila k sath hue hadse me aaropiyo k khule ghuma saramnak hai.sam…….cm sam.

  3. omsoni

    March 29, 2011 at 3:41 pm

    chorahe par lakar neta or aaropi ka goli mar dene chhaye. mahila mukhya mantri k hote bhi mahila k sath hue hadse me aaropiyo k khule ghuma saramnak hai.sam…….cm sam.

  4. manish kumar mishra

    March 31, 2011 at 6:49 am

    EK WAHA KI POLIC JO NETAO SEE DARTI HAI,EK YAHA KI POLIC

    JO MADAT KEE LIYEE BEKARAR HAI————-

    POLIC KI CHAVI JAHA KHARAB HOTI NAJAR JAA RAHI HAI, WAHI

    BIHAR MEE EK AAISEE POLIC OOFICER HAI JINHONEE SACH MEE

    IMANDARI SEE KAM KIYA HAI.HAMESA LOGO SEE PARSNALI

    MILKAR UNKI SAMASYA KO SUNA HAI,PAR AAJ UNKI SUDH LENEE

    WALA KOI NAHI.

    NAME-RAMANAND KUMAR KAUSAL,D.S P,BIHAR

    JAB YEE BHAGALPUR MEE THEE TO MERE SAMNEE KI EK GHATNA HAI,

    KISI EK AADMI KO LOG JHOOTI KEES MEE FASA RAHEE THEE,

    RAMANAND SER NEE UNKEE KEES MEE KHUD JANCH KAR USEE

    BACHAYA,WAH AADMI KHUSI MEE(KAFI GARIB THA) INKEE LIYEE

    GHI LEKAR AAYA,RAMANAND SER NEE KAHA KI BAWA MAI AAPKEE

    BETEE JAISA HU.AAGAR AAJ MAI AAPSEE YEE GHI LEE LETA HU TO

    HO SAKTA HAI KI KAL MUJHEE IS TARAH KA AAGAR LENEE KI

    AADAT HO JAYGI. AAP CHAHEENGEE MERI BADNAMI HO?

    AAISA KAH UNHONEE US BUJURG KO BIDA KIYA.

    EK POLIS OFICER NEE(JAY SANKAR –

    YADAV S.I.) NEE INHEE BADNAM KARNEE KI BHI KOSIS KI,PAR

    BHAGWAN KI DAYA SEE YEE BACH GAYEE.

    BHAGALPUR(SULTANGANG)SEE CRIMNAL INKEE NAM SEE KAPTEE

    THE.

    NAKSALIYO KI INHONEE NAKEEL KAS DI THI,

    AAB INKA TABADLA BARDH (PATNA) KAR DIYA GAYA,BIHAR DIWAS

    MEE KUCH POLIC KO SAMMANIT KIYA GAYA, PAR EK IMANDAR KO

    KOI NAHI PUCHTA.KYA YEE IMANDARI KA INAM HAI.?

    PATNA KOTWALI MEE 31/10/10 KO KOTWALI POLIC NEE WAH

    KARNAMA KAR DIKHAYA JO KABILEE TARIF HAI.EK BIMAR KO

    KOTWALI KEE S.I. SIVANAND PRASAD SINGH NEE AAPNEE RS.

    KO KARCH KAR JAN BACHAI,SATH HI UNHONEE BETA( SABD)

    KAH HIMMAT DI .

    AISEE LOGO KO BIHAR DIWAS MEE INAM KYU NAHI DIYA GAYA.

    INHEE BIHAR DIWAS MEE IMANDARI PURUSKAR KYU NAHI?

    MANISH KUMAR MISHRA

    SAHABAD,SULTANGANG,BHAGALPUR

    ( BIHAR)

    MO NO-9308264737,9709845982
    manish

  5. indra nivas shahi

    April 3, 2011 at 4:19 am

    THANE BAND KRWA DO AAG LAGA DO SARKAR GIRA DO

  6. kailash

    April 16, 2011 at 11:09 am

    asee aadmi goli mar dane chahey.jesse koe dubara asse harket na kre

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...