: सूर्यकांत एवं जुगल का तबादला : समीर पीतलवाला ने यूटीवी समूह के डिजिटल सेक्शन यूटीवी इंटरएक्टिव ज्वाइन किया है. उन्हें 3जी डिविजन का बिजनेस हेड बनाया गया है. पीतलवाला पर 3जी डिविजन के बिजनेस को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी. यूटीवी ग्रुप ज्वाइन करने से पहले समीर टाइम्स समूह के साथ जुड़े हुए थे. जहां वे टाइम्स ऑडियेंस नेटवर्क (टीएएन) संभालते थे.
दैनिक जागरण, बरेली से दो सब एडिटरों सूर्यकांत त्रिपाठी एवं जुगल उपाध्याय का तबादला उत्तराखंड के हल्द्वानी के लिए कर दिया गया है. ऐसा हल्द्वानी यूनिट को मजबूत बनाने के लिए किया गया है. उन्हें सेम पोस्ट पर भेजा गया है. सूर्यकांत पहले जागरण के बनारस यूनिट से जुड़े हुए थे, जिनका तबादला बरेली के लिए किया गया था. जबकि जुगल बरेली आने से पहले आज समाज के साथ अंबाला में कार्यरत थे.











