: तीन के इस्तीफे की खबर : पटना से खबर है कि बिहार से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक सम्पूर्ण भारत का प्रकाशन फिर टल गया है. प्रबंध संपादक पद से अमित कुमार पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वरीय संवाददाता के पद पर ज्वाइन करने वाले जीवन ज्योति के भी इस्तीफे की सूचना है.
सूत्रों का कहना है कि प्रबंध निदेशक डॉ. दीपक से बातचीत के बाद समाचार संपादक पंकज किशोर रूपक अब स्थानीय संपादक बन गए हैं. यह भी कहा जा रहा है कि अब संपूर्ण भारत के बदले उसी कार्यालय से अर्द्ध मासिक ब्लेज का प्रकाशन किया जाएगा. प्रबंध संपादक के इस्तीफे के बाद संस्थान में उनके अपनों को हटाने का सिलसिला शुरू हो चुका है. बताया जाता है कि करीब आधा दर्जन लोगों को संस्थान छोड़ने की नोटिस जारी की गई है. खबर है कि सम्पूर्ण भारत के मार्केटिंग हेड कुमार अपुल ने भी इस्तीफा सौंप दिया है.











