Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सम्मानित हुईं कला व संगीत की महान विभूतियां

राजधानी दिल्ली के एक सभागार में बृहस्पतिवार को संगीतमयी शाम में कला और संगीत की उन विभूतियों को सम्मानित किया गया जिनकी मौजूदगी से कला व संगीत का क्षेत्र खुद को सम्मानित महसूस करता है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने पद्म विभूषण बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया और पद्म भूषण कथक नृत्यांगना उमा शर्मा को भारत के संगीत रत्न अवार्ड से सम्मानित करते हुए कहा कि यह मौका पाकर वह खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहे है। इंडिया हैबीटेट सेंटर में दि आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट आफ इंडिया द्वारा आयोजित संगीत सम्मान अवार्डस-2010 का शुभारंभ मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस मौके पर उनके साथ ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष ठा. चक्रपाणि सिंह, अध्यक्ष ललित भसीन, सचिव परमजीत कौर, डा. रचना और मुम्बई के कवि-उदघोषक देवमणि पाण्डेय भी मंच पर मौजूद थे। इस संगीतमयी शाम का शुभारंभ पांच वर्षीय ऊर्जा अक्षरा ने सरस्वती वंदना से किया। मुख्य अतिथि श्री अजय माकन ने भोपाल के ध्रुपद गायक गुंडेचा ब्रदर्स प. उमाकांत एवं प. रमाकांत गुंडेचा को संगीतश्री सम्मान और प्रसिद्ध पखावज वादक प. डालचंद शर्मा को दिल्ली रत्न से सम्मानित किया। इसके अलावा लोक गायिका लक्ष्मी सिंह को भी सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से संस्थापक अध्यक्ष ठा. चक्रपाणि सिंह ने मुख्य अतिथि अजय माकन को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

इस मौके पर अजय माकन ने कहा कि समाज निर्माण में कलाकारों की अहम भूमिका होती है। श्री माकन ने आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट आफ इंडिया की स्मारिका का लोकार्पण भी किया। इस संगीतमयी शाम को उमा शर्मा ने अपने कथक नृत्य से सराबोर कर दिया। ध्रुपद गायक गुंडेचा ब्रदर्स की शास्त्रीय गायकी ने खूब वाह-वाही बटोरी। अपने सम्मान का उत्तर देते हुए प. हरिप्रसाद चौरसिया ने कहा कि वह अब भी विद्यार्थी हैं और सीख रहे हैं। जैसा सम्मान उन्हें आज यहां मिला है, वह अदभुत है। समारोह के संचालन के लिए ख़ास तौर से मुम्बई के कवि-उदघोषक देवमणि पाण्डेय को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने साहित्यिक गरिमा के साथ मंच संचालन किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...