रीजनल न्यूज चैनल हरियाणा न्यूज से सरूप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे फरीदाबाद में चैनल के रिपोर्टर थे. उन्होंने फरीदाबाद में देशबंधु ज्वाइन किया है. उन्हें ब्यूरोचीफ बनाया गया है. सरूप ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में जी न्यूज से की थी. बाद में हरियाणा दर्पण प्रोडक्शन से जुड़ गए. वहां से इस्तीफा देकर हरियाणा न्यूज से जुड़े. कुछ समय तक एस1 को भी अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद उन्होंने दूसरी बार हरियाणा न्यूज ज्वाइन कर लिया था.
अमित कुमार निरंजन ने अमर उजाला, कानपुर से अपनी नई पारी शुरू की है. वे इसके पहले पत्रिका, ग्वालियर में ट्रेनी रिपोर्टर थे. अमित को अमर उजाला द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले एजुकेशन पेपर में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है. अमित ने 2009 में स्टार से इंटर्नशिप करने के बाद जनसत्ता से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद कुछ समय तक देशबंधु में भी रहे.
दैनिक जागरण, बड़ौत से इस्तीफा देने वाले विश्वबंधु शास्त्री ने वापसी कर ली है. वे फिर से दैनिक जागरण से जुड़ गए हैं. प्रबंधन से किसी बात पर अनबन होने के बाद विश्वबंधु ने इस्तीफा दे दिया था. उनके जनवाणी से जुड़ने की संभावना जताई जा रही थी. परन्तु जनवाणी के झटके से परेशान प्रबंधन के मनाने पर उन्होंने घर वापसी कर ली. विश्वबंधु ने अपने करियर की शुरुआत सत्रह साल पहले जागरण से ही की थी.












naresh tomar
January 25, 2011 at 7:47 am
lot ke buddu ghar ko aye.hat paw to mare lakin kahin taal nahi lagi.