जी, आपकी सूचना के लिए बता दें कि हालांकि आधिकारिक घोषणा 3.30 मिनट पर होनी है, लेकिन बीबीसी हिंदी.कॉम की संपादक सलमा जैदी, खेल संपादक मुकेश कुमार और जम्मू संवाददात्ता बीनू जोशी को आज सुबह ही बता दिया गया है कि उन्हें जाना होगा. एचआर मैनेजर योगिता कौल ने उन्हें औपचारिक तौर पर मैनेजमेंट का फ़ैसला बता दिया है. बाकी किसे जाना है किसे रहना है, अब कोई राज़ नहीं रहा है.
वैसे, हिन्दी सर्विस मे अगर किसी को अपनी नौकरी बचानी है तो कहा जा रहा है कि वो उर्दू सर्विस के शकील अख़्तर से पैरवी कराएं. वैसे आज कल नितिन श्रीवास्तव और रेहान फज़ल उनकी पूरी सेवा करते हुए प्रेस कल्ब में नज़र आते हैं. रेहान फज़ल यूं तो प्रेस क्लब के पुराने सदस्य हैं पर पहले कभी शाम को वो क्लब नहीं आये. पर आज कल नियमित रूप से ना सिर्फ वो क्लब आते हैं बल्कि शकील साहब की महफ़िल में देर रात तक रहते हैं. ख़बर ग़लत साबित करने वाले को मुंह मांगा इनाम.
भड़ास4मीडिया के पास एक भरोसेमंद सूत्र द्वारा भेजी गई सूचना पर आधारित. अगर तथ्यों में कोई गलती या कमी-बेसी नजर आए तो अपनी बात नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए कह सकते हैं.












Ram Kumar
March 14, 2011 at 7:27 pm
भड़ास की ख़बर 16 आने सच……..सलमा, मुकेश और बीनू जोशी को 3 महीने का नोटिस, साथ ही अल्ताफ़ हुसैन श्रीनगर, सुबीर भौमिक कोलकत्ता और नारायण बारेठ जयपुर को भी जाने के लिए कह दिया गया है. इसके अलावा स्वाति चौहान, जिन्होने अमित बरुआ के ख़िलाफ़ एचआर मे केस किया हुआ है औऱ जिनसे अमित बरुआ को माफ़ी मांगनी पड़ी थी को भी जाने के लिए कह दिया गया है. स्वाति चौहान बीबीसी मे 16 साल से काम कर रही हैं. स्वाति को उनके बीबीसी के साथी बेहद विनम्र और वक़्त पर आपके साथ खड़ी होने वाली एक स्विट सी लड़की के तौर पर जानते हैं…..पिछले 16 सालों मे बीबीसी मे शायद ही कोई मौका आया हो जब उन्होने कभी कोई शिकायत की हो, सिवाय दो लोगों के …..पहला मौक़ा था जब बीबीसी का पूरा हिन्दी ब्यूरो जयपुर गया था और उन्होने रेहान फ़ज़ल के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत की थी…..लेकिन उस वक्त की बीबीसी एडिटर ने मामले मे सख़्त रैवया अपनाते हुए रेहान को चेतावनी दी थी……….औऱ आजतक रेहान जो अपनी आशिक मिजाजी के लिए मशहुर हैं उस सबक को नही भूले…..लेकिन फिलहाल के हालात कह लिजिए या फिर बीबीसी के मुल्यों मे गिरावट……. स्वाति चौहान के भाग्य का फ़ैसला उसी अमित बरुआ के हाथ मे था जिन्होने अपनी बदतमिजी के लिए उनसे माफ़ी मांगी थी .