मेरठ से शीघ्र प्रकाशित होने वाले जनवाणी से पत्रकारों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. कई नए और पुराने लोग जनवाणी के साथ अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं. खबर है कि मेरठ के जानेमाने पत्रकार और ब्लागर सलीम अख्तर सिद्दीकी ने जनवाणी ज्वाइन किया है. सलीम पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. माना जा रहा है कि उनके जुड़ने से जनवाणी को मजबूती मिलेगी.
हिन्दुस्तान, मेरठ से इस्तीफा देकर अनूप मिश्रा ने भी जनवाणी के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. अनूप की मेरठ बेल्ट में अच्छी पकड़ मानी जाती है. अनूप हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला के टेबुलाइड अखबार काम्पैक्ट, गाजियाबाद को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
देवेन्द्र प्रताप भी जनवाणी के हिस्से बने हैं. देवेन्द्र की साहित्य पर अच्छी पकड़ है. वे राजस्थान पत्रिका, एक कदम आगे और वीर अर्जुन जैसे अखबारों में काम कर चुके हैं.
दैनिक भास्कर और पंजाब केसरी जैसे प्रकाशनों के साथ काम कर चुके इमरान ने भी अपनी नई पारी जनवाणी के साथ शुरू की है. इमरान को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
ईटीवी, हैदराबाद से हरिओम ने इस्तीफा दे दिया है. वे भी अपनी नई पारी जनवाणी के साथ शुरू करने वाले हैं. हरिओम राज एक्सप्रेस को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. हरिओम को डेस्क पर भेजे जाने की संभावना है.












फ़िरदौस ख़ान
December 25, 2010 at 12:59 pm
सलीम साहब को बहुत-बहुत मुबारकबाद…यक़ीनन सलीम साहब अपनी क़ाबिलियत से जनवाणी को एक नई पहचान दिलाने में कामयाब रहेंगे…
अनूप मिश्रा, देवेन्द्र प्रताप और इमरान जी को भी शुभकामनाएं…
Shesh Narain Singh
December 25, 2010 at 1:41 pm
मेरे एक बच्चे ने मुझसे कई दिन पहले पूछा था कि क्या वह मेरठ से प्रस्तावित जनवाणी को ज्वाइन कर ले ? शायद उसे किसी ने सुझाया था . मैंने मना कर दिया था . सोचा कि ऐसे ही कोई अखबार होगा. देश के एक नामी अखबार को छोड़कर उसमें जाने का कोई मतलब नहीं है . यह लेकिन आज पछता रहा हूँ क्योंकि अब मुझे पता चल गया है कि जनवाणी वाले बहुत अच्छा अखबार निकालने वाले हैं . इस इल्हाम का कारण यह है कि इन लोगों ने सलीम अख्तर सिद्दीकी जैसे बेबाक पत्रकार को अपने स्टाफ में ले लिया है . सलीम अख्तर को साथ लेने का मतलब यह है कि पक्के तौर पर एक गंभीर अखबार निकलने वाला है . इस अखबार का इंतज़ार रहेगा
mohd aslam mawana
December 26, 2010 at 4:39 am
saleem bhai ke janvadi se judene se vastaw mai aisae lag reha hai ki janvadi grup goods journalists ko phachan ghaya hai,
शाहीन परवेज
December 26, 2010 at 1:19 pm
सलीम साहब,…जनवाणी से शुरू होने वाला नया सफ़र मुबारक हो.
Charanjeet Jassi
December 27, 2010 at 7:53 am
all the best DEVENDER PARTAP G aur IMRAN G