सहारा वन अपने दर्शकों को नए साल में दो नए धारावाहिकों का तोहफा देने जा रहा है. इसी के साथ सहारा वन अपने प्रसारण समय का भी विस्तार कर रहा है. सहारा वन पर 24 जनवरी से दो नए धारावाहिक ‘रिश्तों के भंवर में उलझी… नियति’ और ‘हाय पड़ोसी’ का प्रसारण करने जा रहा है.
सहारा वन पर चैनल ने पिछले साल दो नए धारावाहिक ‘गंगा की धीज’ और ‘हमारी बेटी राज करेगी’ लांच किया था. इन दोनों धारावाहिकों को मिले बेहतर रिस्पांस एवं इसमें दर्शकों की बढ़ती रूचि को देखकर चैनल ने दो और नए धारावाहिक लांच करने की योजना बनाई है. सहारा वन पर प्रसारण समय का भी विस्तार किया गया है. दर्शक अब सोमवार से शुक्रवार तक शाम साढ़े सात बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक धारावाहिकों का मजा उठा सकेंगे.
चैनल पर प्रसारित होने वाले इन दो धारावाहिकों में ‘रिश्तों के भंवर में उलझी… नियति’ एक भावनात्मक कहानी है जबकि ‘हॉय पड़ोसी’ एक कॉमेडी शो है, जो दर्शकों को गुदगुदाएगा.











