Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

साथियों, दीपक को बचा लें

[caption id="attachment_19175" align="alignleft" width="96"]दीपक रायदीपक राय[/caption]प्यारे साथियों, हम मीडियाकर्मियों की आय सीमित (अपवाद छोड़ कर) होती है. हम अकेले दम पर किसी की मदद करने की स्थिति में नहीं होते, लेकिन यदि अपनी सीमित आय में से ही कुछ मदद कर दें, तो दीपक की जान बच सकती है. दरअसल, दीपक राय रांची (झारखंड) में डेढ़ दशक से भी अधिक समय से प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए हैं. वे रांची में दैनिक जागरण के फाउंडर सदस्य रहे हैं.

दीपक राय

दीपक राय

प्यारे साथियों, हम मीडियाकर्मियों की आय सीमित (अपवाद छोड़ कर) होती है. हम अकेले दम पर किसी की मदद करने की स्थिति में नहीं होते, लेकिन यदि अपनी सीमित आय में से ही कुछ मदद कर दें, तो दीपक की जान बच सकती है. दरअसल, दीपक राय रांची (झारखंड) में डेढ़ दशक से भी अधिक समय से प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए हैं. वे रांची में दैनिक जागरण के फाउंडर सदस्य रहे हैं.

वर्ष 2000-2001 में जब यहां जागरण का मोडेम आफिस खुला तभी से वे काम कर रहे थे. किसी कारणवश वे करीब 2004 में दैनिक प्रभात खबर में आ गये. प्रभात खबर में करीब पांच साल से अधिक समय तक काम करने के बाद स्वास्थ्य कारणों से 2009 में उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी, तब से लगातार उनका इलाज चल रहा है. दिल्ली-चंडीगढ़ सहित कई बड़े शहरों में इलाज करा चुके हैं. आज उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है, डायलिसिस पर चल रहे हैं.

चंडीगढ़ में डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है, जिसमें लाखों रुपये लगेंगे. दीपक अपने परिवार में सबसे बड़े हैं. और कमानेवाले भी वे अकेले ही थे. पिछले एक साल से वे बीमार हैं. नौकरी नहीं होने के कारण आय भी बंद है. बीमारी में सारी रखी पूंजी खत्म हो चुकी है. इसलिए, दोस्तों अब दीपक को हमारी मदद की दरकार है. अगर, समय रहते हम आगे नहीं आयें तो दीपक बुझ सकता है, उनके बेटे अनाथ हो सकते हैं. फिर हमारे पास अफसोस जताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा.

इसलिए, आपसे मेरी अपील है कि दीपक राय के अकाउंट नंबर-10330171067 (भारतीय स्टेट बैंक, कोकर इंडस्‍ट्रीयल एरिया, रांची) में सहयोग राशि जमा करा कर उन्हें बचा लें. अधिक जानकारी के लिए दीपक राय के मोबाइल 08873186959 पर संपर्क कर सकते हैं.

आपका दोस्त

रवि सिन्हा

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    January 12, 2011 at 4:00 am

    कीड्नी के ट्रांसप्लांट के लिये लाखो रुपये चाहिये , उसके बाद एक डोनर भी जिसका ब्लड ग्रुप मैच करता हो। ५००-१००० रुपये कर के आप कितना इकठ्ठा कर पायेंगे। सरकारी स्तर पर मदद की व्यवस्था है और अच्छी व्यवस्था है। आप राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री के पास आवेदन सहित जायें। हालांकि उसके बाद भी १-२ लाख रुपया अपने पास होना चाहिये । लेकिन पहले आप सरकार के मंत्री से संपर्क करें , वहां से मदद मिलेगी आप विश्वास करें। केन्द्र के मंत्री या सांसद भी मदद कर सकते हैं , और करते भी हैं । पैसा सीधे आपके हाथ में नही मिलता बल्कि अस्पताल के द्ाा दिये गये खर्च के स्टीमेट के आधार पर अस्पताल के नाम पर चेक मिलता है । पहले यह काम तत्काल कर लें उसके बाद अन्य से यानी भडास के माध्यम से खुदरा मदद मांगे। अभी तत्क्षण एक मोटी रकम की जरुरत है , वह सरकार द्ाा हीं हासिल हो सकती है। ५००-१००० रु० तक की मदद वालों की सुची में मेरा नाम भी रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...