एक खबर साधना न्यूज चैनलों के बारे में और दूसरी ईटीवी के संबंध में। धार्मिक चैनल साधना अब अपने कई न्यूज चैनलों के साथ मैदान में आ रहा है। इन न्यूज चैनलों के न्यूज डायरेक्टर हैं सहारा समय के पूर्व न्यूज डायरेक्टर प्रभात डबराल। साधना ग्रुप कुल पांच क्षेत्रीय चैनल ला रहा है। ये चैनल मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब के लिए होंगे। सबसे पहले एमपी-छत्तीसगढ़ का न्यूज चैनल इसी महीने के अंत में लांच हो जायेगा। इसकी लांचिंग के लिए जोर-शोर से काम चल रहा है।
इस चैनल के लिए प्रभात जी के नेतृत्व में भर्तियां शुरू हो चुकी हैं और कई लोग ज्वाइन भी कर चुके हैं। इस चैनल का आफिस नोएडा में सेक्टर दस में है। नई भर्तियों के क्रम में टीवी न्यूज चैनल आजाद न्यूज को छोड़कर कई लोगों ने साधना ग्रुप के नए चैनल साधना न्यूज को ज्वाइन कर लिया है। जाने वाले लोगों में रवि बिरला, अमित सिंह, भुवन और नितिन शर्मा प्रमुख हैं।











