ग्रामीण विकास में बेहतरीन रिपोर्टिंग पर राजस्थान पत्रिका सीकर संस्करण के वरिष्ठ उप सम्पादक सिकन्दर पारीक का ‘हलधर रत्न 2010Ó पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। जयपुर में सोमवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में शाम साढ़े छह बजे आयोजित समारोह में पारीक को पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व नगद राशि दी गई। पंचायती राज, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन करने वाले पारीक को इससे पूर्व राज्य स्तरीय ग्राम गदर पुरस्कार, स्टेट्समैन अवार्ड, उदयन शर्मा स्मृति पुरस्कार, उपभोक्ता संरक्षण समेत अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।











