Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सिक्ता देव समेत एनडीटीवी के कई लोगों को बंधक बनाया

एक बड़ी खबर एनडीटीवी से आ रही है. इस न्यूज चैनल की एंकर सिक्ता देव और चैनल के कैमरामैन समेत कई लोगों को गुजरात में बंधक बना लिया गया. घटना गुजरात के मुंद्रा समुद्र तट पर हुई. सिक्ता व उनकी टीम एनडीटीवी की तरफ से एक स्टोरी कवर करने मुंद्रा तट पर गई हुई थी. वहां देश के एक प्रमुख औद्योगिक घराने अडानी समूह के कुछ लोगों ने इन लोगों को बंधक बना लिया.

एक बड़ी खबर एनडीटीवी से आ रही है. इस न्यूज चैनल की एंकर सिक्ता देव और चैनल के कैमरामैन समेत कई लोगों को गुजरात में बंधक बना लिया गया. घटना गुजरात के मुंद्रा समुद्र तट पर हुई. सिक्ता व उनकी टीम एनडीटीवी की तरफ से एक स्टोरी कवर करने मुंद्रा तट पर गई हुई थी. वहां देश के एक प्रमुख औद्योगिक घराने अडानी समूह के कुछ लोगों ने इन लोगों को बंधक बना लिया.

करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक इन लोगों को एक कमरे में बंद रखा गया. इनकी गाड़ियों की चाभियां निकाल ली गई और टायर पंक्चर कर दिए गए. बंधक बनाए रखे जाने के दौरान कैमरामैन से कैमरा छीनने की कोशिश की गई. ये सारी कार्रवाई अडानी समूह के कुछ लोगों के इशारे पर की गई. इनका कहना था कि यहां किसी भी तरह का कैमरा इस्तेमाल करना और कोई रिपोर्ट तैयार करना मना है. पर बाद में जब एनडीटीवी की टीम पुलिस स्टेशन जाने के लिए अड़ी रही तो अडानी समूह की तरफ से दूसरा कोई व्यक्ति आया और एनडीटीवी टीम से माफी मांगकर इन्हें जाने दिया. इसके बाद एनडीटीवी टीम ने पूरे घटनाक्रम पर एक स्टोरी तैयार कर एनडीटीवी मुख्यालय को सूचित किया. इस वक्त एनडीटीवी इंडिया न्यूज चैनल पर सिक्ता देव व उनकी टीम के बंधक बनाए जाने की खबर प्रमुखता से प्रसारित की जा रही है.

साथ ही अडानी समूह द्वारा मुंद्रा तट पर किए जा रहे अवैध कारनामों का भी खुलासा किया जा रहा है. ज्ञात हो कि अडानी समूह को पहले ही पर्यावरण मंत्रालय ने पर्यावरण के कई मानकों के उल्लंघन और नियम विरुद्ध निर्माण व प्रसार करने के कारण नोटिस दे रखा है. एनडीटीवी का कहना है कि मुंद्रा समुद्र तट पर अडानी समूह द्वारा बड़े पैमाने पर पारिस्थतिकीय संतुलन बिगाड़ने का काम किया जा रहा था, जिसको एनडीटीवी इंडिया शूट कर अपने दर्शकों तक पहुंचाने के प्रयास में था.

सिक्ता देव अपने साथ हुई घटना की जानकारी देती हुईं

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravinder

    February 25, 2011 at 10:19 am

    yeh es group ki galat harkat hai es group par karvahi honi chahiye

  2. Rohit

    February 24, 2011 at 7:53 pm

    ye wakai sharmnak incident hai..jis tarah se Adani group ne NDTV ke coveraage team ko bandhak banaya..Aise Group par kadi karwayi ki jarurat hai..Central govt ko ek strict action liye jane ki behad jarurat hai..taki is tarah k aur bhi bade group kisi aur channel k pattrkarok sath aisa na kar sake..keep it up Sikta dev n Ndtv team….

  3. Ankur shukla

    February 24, 2011 at 8:36 pm

    durbhagyapoorn ghatana…………………….!!!!!

  4. manhar choudhary

    February 25, 2011 at 4:24 am

    shame ,shame

  5. rajesh kumar

    February 25, 2011 at 4:52 am

    ndtv is an agent of congress. they do every thing to defame bjp and its state governments. pls find out what is the real story

  6. ravinder

    February 25, 2011 at 10:11 am

    es mamle par center goverment ko karvahi karni chahiye thki eshe logo ke hosle past ho jaye aur aage se koi bhi group esha karne ki na soche.

  7. ravinder

    February 25, 2011 at 10:21 am

    :):'(

  8. ashis

    February 25, 2011 at 10:25 am

    yeh galat hai

  9. RAHUL THAKUR

    February 25, 2011 at 3:28 pm

    bahut hi durbhagyapurna ghatna hai.darasal media persons ke bich lagatar badhti vidvesh ke karan unsocial element media persons ke saath is tarah ka treat lagatar kar rahen hai kyonki kuchh media wale aise logon ki mahima mandan mein bhi jute rahten hain.ghatna dukhad hai.

  10. zareen siddiqui

    February 26, 2011 at 10:55 am

    sabse pahle to sikta aur puri teem ke sakusal bahar aane ke liye badhae lekin mai aapko ye bhi batana chahunga ki aaj bhi kai patrkaar apni jaan par khelkar storey late hai lekin sahkarmiyo daura upekacha ke karan kai badi khabre dab jarahi hai . sirf aur sirf viggyapan ki aad me in logo ki badi deel ho jati hai aur apne firj ko anjam dene gaye gareeb patrkar par saare aarop mad kar use bhahar ka rasta dikha diya jata hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...