: हिंदुस्तान से जुड़े नीरज और राजेश : दैनिक भास्कर, भोपाल में कार्यरत पत्रकार एमएम सिद्दीकी ने संस्थान से अलविदा कह दिया है. इसका कारण उनके सहयोगियों द्वारा उनके खिलाफ लगातार शिकायतें करते रहना है. इसके चलते वे त्रस्त थे. श्री सिद्दीकी के खिलाफ कुछ संपादकीय सहयोगी भ्रामक प्रचार कर रहे थे. वे लगातार ढाई साल से दैनिक भास्कर का पुलआउट अकेले देख रहे थे. नए सहयोगियों ने उनके विरुद्ध अभियान छेड़ दिया था, लिहाजा उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने दैनिक जागरण, भोपाल ज्वाइन कर लिया है. पूर्व में भी श्री सिद्दीकी करीब पांच साल तक दैनिक जागरण, भोपाल में कार्यरत रहे.
मेरठ से खबर है कि दैनिक हिंदुस्तान के साथ नीरज चौधरी और राजेश कुमार जुड़ गए हैं. ये लोग मेरठ में ही दूसरे अखबारों में काम कर रहे थे.
रायपुर से सूचना है कि हेमंत पाणिग्रही को वर्ष 2010 का छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से दिए जाने वाले चंदूलाल चंद्राकर स्मृति अलंकरण एवार्ड के लिए चुना गया है.











