: नवज्योति से परमेश्वर और दलबीर का इस्तीफा : दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी से किशोर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वह वहां लोकल से लेकर बिजनेस डेस्क तक काम चुके हैं. उनके पास डेस्क का अच्छा अनुभव है. इनसे पहले रीजनल इंचार्ज हेमन्त तिवारी भी इस्तीफा दे चुके हैं. दो महीने में सिलीगुड़ी में दैनिक जागरण को यह दूसरा झटका लगा है. फिलहाल किशोर जमशेदपुर में दैनिक भास्कर के साथ अपनी अगली पारी की शुरुआत कर रहे हैं.
दैनिक नवज्योति, जयपुर में कार्यरत दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें एक युवा पत्रकार हैं और दूसरे फोटो जर्नलिस्ट. युवा पत्रकार परमेश्वर डेली न्यूज में चले गए हैं जबकि फोटो जर्नलिस्ट दलबीरसिंह नेगी ने हिंदुस्तान टाइम्स ज्वाइन कर लिया है.












रामचंद शरण
October 21, 2010 at 3:35 pm
जागरण को अब हर जगह झटका ही लगना शेष रह गया है। काम करने वालों की अनदेखी आख्रिर कब तक चलेगी। तेल की धार पर योग्यता का पैमाना तो केवल जागरण में ही तय हो सकता है इसका परिणाम तो देर सवेर मिलना ही है। कई गए है और कई जाने वाले है वह चाहे सिलीगुडी यूनिट हो या रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पटना, भागलपुर ।
kumar
October 22, 2010 at 10:39 pm
सुनने में आया है कि किसी एक और ने इस्तीफा दिया है। लगता है कि संपादकीय विभाग में कुछ अलग ही खिचड़ी पक रही है।
puja
October 26, 2010 at 9:17 pm
Aakhir Kyo dene parta hai istifa. Prabandhan ko kya wastwik stithi ki jankari nahi hoti hogi aisa nahi lagta hai?…..Prabandhan achhe aur kaam karne wale logo ko pahchane……..