Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सीएऩईबी में घमासान शुरू, तनाव चरम पर

: अपूर्व व श्रीपति को हटाने का फरमान : अबुल नसर इकबाल ने ज्वाइन किया : सीएनईबी से सूचना आ रही है कि सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल देव के लोगों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. अपूर्व श्रीवास्तव और श्रीपति मिश्रा को बाहर करने का फरमान जारी किया जा चुका है. यह आदेश पूरे ग्रुप के जनरल मैनेजर विक्रम तितर्वे की ओर से आया है. बहाना बनाया गया है अयोध्या कांड के दिनों में बिन बताए छुट्टी पर जाने का. सूत्रों के मुताबिक सीओओ पद पर अनुरंजन झा के आने के बाद और अनुरंजन द्वारा अपने लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर लाने के बाद माना जाने लगा था कि राहुल देव की टीम के लोग एक-एक कर खुद हट जाएंगे या फिर उन्हें हटा दिया जाएगा. अभी तक खुद कोई नहीं हटा है, सो, हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. सूत्रों के मुताबिक सीओओ अनुरंजन झा इस बात से खफा थे कि अपूर्व और श्रीपति उन्हें बिना बताए छुट्टी पर क्यों चले गए.

: अपूर्व व श्रीपति को हटाने का फरमान : अबुल नसर इकबाल ने ज्वाइन किया : सीएनईबी से सूचना आ रही है कि सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल देव के लोगों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. अपूर्व श्रीवास्तव और श्रीपति मिश्रा को बाहर करने का फरमान जारी किया जा चुका है. यह आदेश पूरे ग्रुप के जनरल मैनेजर विक्रम तितर्वे की ओर से आया है. बहाना बनाया गया है अयोध्या कांड के दिनों में बिन बताए छुट्टी पर जाने का. सूत्रों के मुताबिक सीओओ पद पर अनुरंजन झा के आने के बाद और अनुरंजन द्वारा अपने लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर लाने के बाद माना जाने लगा था कि राहुल देव की टीम के लोग एक-एक कर खुद हट जाएंगे या फिर उन्हें हटा दिया जाएगा. अभी तक खुद कोई नहीं हटा है, सो, हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. सूत्रों के मुताबिक सीओओ अनुरंजन झा इस बात से खफा थे कि अपूर्व और श्रीपति उन्हें बिना बताए छुट्टी पर क्यों चले गए.

उधर, सीएनईबी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अपूर्व और श्रीपति ने राहुल देव से छुट्टी पास कराई थी और इसकी तस्दीक एचआर विभाग से की जा सकती है. लोग यह भी कहते घूम रहे हैं कि जब अनुरंजन झा के कार्यदायित्व के बारे में कोई आफिसियल मेल या कोई सूचना तक नहीं जारी की गई है तो लोग उनसे छुट्टी पास कराने क्यों जाएं. साथ यह भी कि बिना नोटिस दिए कोई किसी को कैसे निकाल सकता है. रही बात अयोध्या कांड के दिनों की तो उस दिन अयोध्या कांड ज्यादातर वक्त टिकर पर ही चला, सो, छुट्टी पर गए लोग होते भी तो क्या होता.

उधर, अनुरंजन के करीबी लोगों का कहना है कि पुरानी टीम के लोग को-आपरेट नहीं कर रहे हैं. अघोषित रूप से असहयोग आंदोलन छेड़े हुए हैं. ऐसे में कामकाज की स्थिति न के बराबर हो गई है. उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी हो गई है जो अनुशासनहीनता पर उतारू हैं या काम की अनदेखी कर रहे हैं. कुल मिलाकर सीएनईबी में अनुरंजन झा और राहुल देव के लोगों के बीच अच्छा खासा तनाव है. उल्लेखनीय है कि अपूर्व श्रीवास्तव, जो आउटपुट हेड हैं, के उपर अनुरंजन ने अंशुल शुक्ला को सीनियर आउटपुट हेड बनाकर बिठा दिया है. श्रीपति मिश्रा एडिशनल एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अंदरखाने यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि राहुल देव ने चैनल के चेयरमैन को इस्तीफे का संदेश भिजवा दिया है. सूत्रों के मुताबिक चैनल में जो कुछ हो रहा है, उसके चलते राहुल देव खिन्न हो चुके हैं और इन स्थितियों में चैनल के साथ नाता रखने को अब तैयार नहीं हैं.

उधर, अनुरंजन झा ने सीएनईबी के न्यूज रूम को पूरी तरह अपने अनुरूप ढालने के लिए सीनियर पदों पर टीवी जर्नलिस्टों को लाने का सिलसिला जारी रखा हुआ है. ताजी सूचना के मुताबिक अबुल नसर इकबाल ने भी सीएनईबी ज्वाइन कर लिया है. वे सीनियर एंकर के रूप में सीएनईबी को अपनी सेवाएं देंगे. अबुल इंडिया न्यूज में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर / सीनियर एंकर थे. वे पिछले दो वर्षों से कार्यरत थे. सीएनईबी में अबुल ने एक्जीक्यूटिव एडिटर / सीनियर एंकर के रूप में ज्वाइन किया है. वे इंडिया टीवी में पांच साल तक काम कर चुके हैं. यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले अबुल ने करियर की शुरुआत जैन टीवी से की थी. बाद में सहारा समय के वो हिस्से बने.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravi

    October 4, 2010 at 2:34 am

    ज़ी न्यूज़ से अलविदा कर चुकी शीतल राजपूत भी सीएनईबी जा रही हैं। इंनपुट हैड बन कर।

  2. poojan negi

    October 4, 2010 at 6:17 pm

    सीएनईबी के भविष्य के लिए ये अच्छी खबर नहीं है…
    …पूजन नेगी

  3. मयंक सक्सेना

    October 4, 2010 at 7:35 pm

    बार बार अगर लोंग ये कहते हैं कि अनुरंजन झा की ख़बरों की समझ गहरी है…..तो ये मेरे लिए आश्चर्य की बात है….और अनुरंजन झा जी के समर्थकों के लिए चिंता की बात कि शायद ये बात उतनी सच नहीं है….दरअसल श्रीपति जी को अगर सी एन ई बी से बाहर करने की कवायद हो रही है तो इस से बड़ी मूर्खता मेरी समझ से बाहर है…..मेरा मानना ये है कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में श्रीपति जी जैसे काबिल लोंग बेहद कम हैं….ना केवल उनकी ख़बरों की समझ, उनकी रचनात्मकता, उनकी भाषा बल्कि उनकी पैकेजिंग की समझ भी उम्दा है…..हम सब ने उनसे बहुत कुछ सीखा है….और इस से भी कहीं बढ़कर श्रीपति जी शायद एक बहुत अच्छे इंसान हैं….और चाहें लखनऊ हिन्दुस्तान हो….या ई टीवी….इंडिया टीवी….इंडिया न्यूज़….वी ओ आई….या फिर सी एन ई बी …..बल्कि इस से खुद अनुरंजन झा भी इनकार नहीं कर सकते हैं…..
    रही बात छुट्टी की तो माननीय सी ओ ओ साहब इतना तो जानते ही होंगे कि ये नियम है कि छुट्टी अपने अधिकारी से ही मंज़ूर कराई जाती है जिसे आप रिपोर्ट करते हैं….और एच आर इस पर मुहर लगाता है…..तो अगर एच आर और सी ई ओ की मंजूरी के बाद भी ऐसा कोई नोटिस आया है तो वो ना केवल गैरकानूनी है बल्कि इसे अदालत में भी चुनौती दी जा सकती है….श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम १९५५ अगर आपने ना पढ़ा हो तो मैं मेल करवा देता हूँ….इसके अलावा श्रम क़ानून भी हैं ही देश में….
    मुझे लगता है कि छोटे बड़े सभी पत्रकारों को अब वक़्त रहते ही जाग जाना चाहिए और अपने हक के लिए लड़ाई शुरू कर देनी चाहिए….क्यूंकि नहीं तो ये माहौल दिन पर दिन और बुरा होता जाएगा….बाकी श्रीपति जी के खिलाफ ऐसा कुछ करना सी एन ई बी के भविष्य….और सी ओ ओ महोदय की काबिलियत पर सवालिया निशाँ है…क्यूंकि झा जी आपने उनके साथ काम किया है….और आपसे उनके अच्छे सम्बन्ध भी रहे हैं….क्या आपको याद है…..

  4. Ajeet kumar

    October 4, 2010 at 7:40 pm

    This is a very unfortunate move….Anuranjan jee I thought you are in a spree to clean CNEB but now you are disturbing even the good people….how can you terminate people who are talented….then how are you different from other idiotic editors….
    I am sorry but this is not only irresponsible….but also this puts a question mark over your mental…and work capabilities….I think Sripati jee is more capable than anyone CNEB has got in their team….
    May God give u good thoughts….

  5. Manoranjan Jha

    October 4, 2010 at 7:53 pm

    ये क्या बेवकूफी है भाई…..श्रीपति जी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई का क्या मतलब….आप लोगों का दिमाग तो ठीक है ना…..मतलब सी एन ई बी में काम करने वालों से लेकर तमाम चैनलों में श्रीपति जी के जानने वालों में से किसी से मैंने आज तक श्रीपति जी की बुराई नहीं सुनी….हर आदमी उनकी तारीफ़ करता है…..क्या बेवकूफी वाली हरक़त है ये….आप अपनी टीम ले आइये बेशक पर अच्छे लोगों को काम से अगर आप हटाते रहेंगे तो आप का ही नुक्सान है….और आपके अच्छे इंसान होने पर भी सवाल उठेंगे…..

  6. Divakar Sharma

    October 4, 2010 at 8:07 pm

    “har shak par ullu badha hai anzame gulista kya hoga”!

    rahul dev ji is great – if he is planning to move from here than nobody can safe cneb any how.

    I am a fan of rahul ji. i wanted to meet you sir??

  7. राजीव शरण

    October 4, 2010 at 9:01 pm

    bhadas has become a tahsildar cout where comments are not published about aniranjan jha. kitnee dalaalee karoge yashwan singh?

  8. jatin sharma

    October 8, 2010 at 8:27 pm

    yashwant ji phir aapne galat jaankaari de di…bhai kam se kam jiske baare mein itna lamba chauda lekh likh rahe hain uska naam to sahi likh dijiye…darasal sripati mishra nahi wo sripati trivedi hain…..aur wo abhi bhi cneb ke hisse hain….pata nahi kis hawa me bah rahe hain aap…abu nasra ikbaal ka jo baakhaan kiya hai…utni jagah gherne layak uska kad nahi hai….anuranjhan jha ko media ka ramchandra aur mediaa uddharak ki chavi jo aap pesh kaar rahe hain wo bhi samajh ke bahar haai…sripati trivedi jaise bhale aadmi ka laghbhag nakaratmak chitran..ye bhi samajh se bahar hai….aap dalaalon ke saath khade ho gaye ye bhi samaajh se bahar hai….

    …………….
    bandhu c aur d grade channalon mein raahnewale tutpunjiye patrakaaron ko is kadar taan taan ke likhna, ye kis kism ki jaankaari dene ka hissa hai….ek aadmi jo uttar pradesh ki rajhdhnai lucknow ka sammanit patrakaar raha ho, jiske jeewan paar inch bhar ka daag na laga ho uski negative image banakar aap kya saabit karna chaah rahe hain…ye aap hi jaante honge…main yahan sripati trivedi ( jinhe aapne sripati mishra likha hai) ke bare me baat kar raha hoon…main khud ek saaf suthre career wala patrakaar hoon, ladki, sharab, corruption ke jhamele se bacha raha iske liyee khud ke sanskaaron ko dhaanyawaad deta hoon…sripati ji, uday sinha ji, devpriya awasthi ji, prabhash joshi ji, jaise logon ko unke aachran ki wajah se aadarsh manta aaya hoon..aise meein aap bhale aaur sammanit patrakaaron ko pagdi uchaalkar patrakaarita ka kaun sa bhala kar rahe hain…samajh nahi aata…ye adkachri aur bramak jaankaari jahan aapne jiske bare me lekh likha uska naam hi galat likh dala aur aapko koi sharm nahi hai to ise jaankaari ki kis shreni me rakha jaaye…jara sochiye kis kadar kabada kar rahe hain apna bhi aur patrakarita ka bhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...