Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सीबीआई ने जेल में पत्रकार नवलेश से की पूछताछ

: जांच टीम ने पूर्णिया विधायक की हत्‍यारोपी रूपम से भी किया सवाल-जवाब : पूर्णिया के भाजपा विधायक राजकिशोर केशरी हत्‍याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम पूर्णिया में डेरा डाले हुए है. यह टीम केन्‍द्रीय कारागार में बंद हत्‍या की मुख्‍य आरोपी रूपम पाठक तथा पत्रकार नवलेश पाठक से पूछताछ करने जेल पहुंची थी.

: जांच टीम ने पूर्णिया विधायक की हत्‍यारोपी रूपम से भी किया सवाल-जवाब : पूर्णिया के भाजपा विधायक राजकिशोर केशरी हत्‍याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम पूर्णिया में डेरा डाले हुए है. यह टीम केन्‍द्रीय कारागार में बंद हत्‍या की मुख्‍य आरोपी रूपम पाठक तथा पत्रकार नवलेश पाठक से पूछताछ करने जेल पहुंची थी.

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई टीम एसपी आरसी चौधरी के नेतृत्‍व में इन दोनों से पूछताछ की. इससे पहले सीबीआई ने कोर्ट में आवेदन देकर रूपम और नवलेश से पूछताछ की इजाजत मांगी थी. आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीजेएम दयालाल प्रसाद ने सीबीआई को पूछताछ करने की अनुमति प्रदान कर दी थी. सीबीआई ने अदालत की जांच शुरू करने की भी सूचना दे दी है.

इसके पहले सीबीआई टीम विधायक राजकिशोर केशरी की पत्‍नी और हत्‍यारोपी रूपम पाठक की मां कुमुद मिश्रा से भी घंटों लम्‍बी पूछताछ की. इधर, नवलेश पाठक की पत्‍नी रमा पाठक ने आरोप लगाया है कि रूपम की गाड़ी का चालक अभी तक नहीं मिल पाया है. इसलिए उन्‍हें आशंका है कि उसकी हत्‍या करके उसे गायब तो नहीं कर दिया गया है. रमा ने इस मामले की भी जांच करने की मांग की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. BIHAR NEWS SE

    March 3, 2011 at 5:16 am

    Bahut binamrata se kahna chahunga Jashwant G Bhadas ek achha madyam ho sakta hai patrakaro ko sahi Tips dene ka, taki patrakarita ki rah viprit disha me na jaye.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...