ए राजा को मंत्री बनवाने तथा पत्रकारों को मैनेज करने के लिए कुख्यात रही कारपोरेट लाबीस्ट नीरा राडिया से सीबीआई ने 2जी स्पेक्ट्रम आबंटन घोटाले की जांच के संबंध में तीसरी बार पूछताछ की.
सूत्रों के अनुसार राडिया सुबह से शाम तक सीबीआई मुख्यालय में रही. इससे पहले राडिया से सीबीआई ने मंगलवार को भी पूछताछ की थी. हालांकि अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि राडिया से किस तरह के सवाल पूछे गए. सूत्रों ने कहा कि राडिया से कुछ दूरसंचार कंपनियों को होने वाली फंडिंग के बारे में पूछताछ हुई. गौरतलबल है कि सीबीआई ने राडिया से पहली बार 21 दिसंबर को पूछताछ की थी. सीबीआई ने राडिया के आवास और उनकी कंपनी वैष्णवी कम्युनिकेशंस के कार्यालय पर छापे भी मारे थे.











