: नव ज्योति से कैमरामैन मोहन सेन की छुट्टी : सुदर्शन न्यूज के हालात अच्छे नहीं चल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में छह लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. एडिटिंग विभाग से हेड विवेक वर्मा, एडिटर राकेश तिवारी ने इस्तीफा दिया है. चैनल की एकमात्र महिला रिपोर्टर एवं एफटीपी डिपार्टमेंट की हेड ज्योति काराकोटी ने भी चैनल को बॉय कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये तीनों चैलन के भीतर के वातावरण एवं कार्यप्रणाली से खिन्न थे.
इधर, चैनल के लिए बीजेपी कवर करने वाले सीनियर करस्पांडेंट बाला जी, रिपोर्टर सुमित झा एवं रिपोर्टर रूपम अरोड़ा ने भी चैनल को अलविदा कह दिया है. ये लोग चैनल में हो रहे शोषण और बदइंतजामी से नाराज थे. बताया जा रहा है कि रिपोर्टरों के कोई सुविधा चैनल की तरफ से नहीं मिल रही थी. खबरें खुद जाकर कवर करना पड़ रहा था. जिससे परेशान होकर इन लोगों ने इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि चैनल की स्थिति देखते हुए कुछ और लोग अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.
नवज्योति, जयपुर से कैमरामैन मोहन सेन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वे काफी समय से नवज्योति के साथ जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि मोहन करवा चौथ के दिन अखबार के लिए चंद्रमा का नाइट शाट ले कर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्वस्थ्य होने के बाद जब वे आफिस आए तो उनसे आगे से ना आने और अपना हिसाब कर लेने को कह दिया गया.












dhanish sharma
November 25, 2010 at 8:18 am
ye to hona he tha yar
krishankant
November 26, 2010 at 3:48 am
ye theek hi hua is chhnel main stringers ko to paisa milta nahi tha ab reporters paresan ho rahe hain to halla mach raha hai
indu
November 29, 2010 at 3:05 pm
mumbai me bhi sudarshan ka buraa hal hai log pasina bahate hai salary ke liye aur prabandhan amaada hai logo ke khoon choosne ke liye…ye haal hai sudarshan ka..jahan kai bade viron ne apni shahadat de di par prabandhan ki naak par zoon tak nahi reng raha koi sudarshan chhoda to srilanka pahunch gaya kisi ka beda garg ho gaya
nikhil sharma reporter from meerut
December 2, 2010 at 1:32 pm
aare wa mera jigri yaar rakesh tiwari bhi bhadas par cha gaya.good