नई दुनिया अखबार से सूचना है कि सेल्स-मार्केटिंग के वीपी देबु मिश्रा को तरक्की देकर प्रेसीडेंट बना दिया गया है. देबू टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, अमर उजाला में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं.
सुशांत सिन्हा ने न्यूज24 ज्वाइन किया है. वे इसके पहले लाइव इंडिया में कार्यरत थे जहां पिछले साल दिसंबर में इस्तीफा दे दिया था. न्यूज22 में उन्हें एंकर और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया गया है.
न्यूज एक्सप्रेस में मकसूद खान ने एसोसिएट प्रोड्यूसर के बतौर ज्वाइन किया है. वे जी ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल ”जी24घंटे छत्तीसगढ़” में कार्यरत थे.
रमिता चौधरी रीजनल चैनल बिग मैजिक में बिजनेस हेड बनी हैं. यह चैनल रिलायंस ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क लिमिटेड का है. वे बिग एफएम और बिग मैजिक के ईवीपी सौमेन चौधरी को रिपोर्ट करेंगी.











