हिमाचल प्रदेश के सोलन में कुछ लोगों ने साधना न्यूज के रिपोर्टर मोहित प्रेम शर्मा के ऊपर हमला कर दिया. उनकी राड और बेसबाल के बैट से जबर्दस्त पिटाई की गई. मोहित को पैर और सिर पर काफी चोटें आई हैं. उन्होंने सोलन थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस सभी की तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार सोलन नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने हिमाचल में साधना न्यूज की फ्रेंचाइजी ली थी. लेकिन वो चैनल चला नहीं पाए जिससे कंपनी ने इनसे फ्रेंचाइजी वापस ले ली. इन लोगों ने कंपनी की कुछ चीजें वापस नहीं की थी, जिसकी वजह से साधना प्रबंधन ने सोलन कोर्ट में रिकवरी का केस कर दिया था. और मोहित प्रेम शर्मा को रिपोर्टर बना दिया.
इस बीच मोहित ने पवन गुप्ता के बेटे रोहित गुप्ता और साधना के पूर्व ब्यूरो चीफ राजेंद्र कौशल के खिलाफ एक मामले में क्रिमिनल केस दायर किया था. जिसमें रोहित और राजेंद्र तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर जेल गए थे. जिससे वह पहले से ही इनसे नाराज चल रहे थे. इसी बीच जब सोलन में कंपनी की सुनवाई के दौरान मोहित वहां पहुंचे तो इन लोगों उन पर हमला कर दिया.
मोहित ने बताया कि पवन गुप्ता ने मुझे कोर्ट से बाहर बुलाया तथा मारने की धमकी दी. इस पर मैं बिना कोई बहस किए चला आया. जब मैं दुबारा कार्रवाई के बाद वापस लौटा तो मुझे पवन गुप्ता के दोनों बेटे रोहित गुप्ता और नमित गुप्ता अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मेरे ऊपर बेसबाल के बैट और राड से हमला कर दिया. मेरे सिर और पैर में काफी चोटें आई है. पैर में छह टांके लगे हैं.
मोहित ने बताया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मेरी जान बचाई. इसके बाद सोलन थाने जाकर मैंने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उसके बाद अपना उपचार करवाया. फिलहाल डाक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी है. दूसरी तरफ हिमाचल के पत्रकारों ने मोहित पर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.

Bijender Sharma
April 9, 2011 at 5:38 am
अप को बता दें की इस गुडागर्दी में हिमाचल परदेश के एक मंत्री की पूरी शाह है वैसे भी हिमाचल परदेश की पुलिस से कोई उम्मीद करना बेकार है
SANJEEV SHARMA
April 9, 2011 at 7:01 am
क्या अपने चैनल के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाने वाले मोहित प्रेम शर्मा के प्रति साधना न्यूज़ भी अपनी जिम्मेवारी निभायेगा…. यह वो सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहेगा —- मोहित प्रेम शर्मा के साथ जो हुआ वो नेताओ की बोख्लाहत है .. साधना न्यूज़ को याद रखना होगा यह हमला मोहित पर नहीं साधना न्यूज़ पर है ….. लेकिन मैं इस हमले को मीडिया पर मानता हूँ क्यूँ की मोहित की किसी से निजी दुश्मनी नहीं है …..हिमाचल का पूरा मीडिया जगत इस हमले की विरोध करता है ……. अगर दोषी पकडे नहीं जाते तो …..प्रेस क्लब शिमला ने आन्दोलन की धमकी भी दी है और हिमाचल मैं कलम और कैमरे के सिपाही अलग नहीं है …..हम सब मोहित के साथ है थे और रहेंगे …भड़ास 4 मीडिया ने इस बुरे वक़्त मैं हिमाचल के मीडिया का जो साथ दिया उसके लिये शुक्रिया शब्द छोटा है ….
संजीव शर्मा शिमला
आदर्श राठौर
April 10, 2011 at 4:58 am
एक मंत्री नहीं, मुख्यमंत्री…
धूमल ने हिमाचल को बेच खाया है
lalit S
April 10, 2011 at 6:18 am
साधना न्यूज़ के वरिष्ट पत्रकार मोहित प्रेम शर्मा पर सोलन में ५ अप्रैल को हुए जानलेवा हमले की हिमाचल प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है. हमने कई अखबारों और टी चैनलों के माध्यम से मोहित प्रेम शर्मा पर सोलन के एक राजनीतिग्य पवन गुप्ता और उनके दो बेटों और अन्य तीन साथियों द्वारा जानलेवा हमला करने की ख़बरें देखीं जिसका बहुत अफ़सोस हुआ. सभी की जुबां पर एक बात है की इस हमले के का मकसद मीडिया जगत की उठती आवाज़ को दबाना था. मुख्त्य्मंत्री प्रेम कुमार धूमल तक भी मामला गया था और अखबारों और टी वी चैनलों में उन्होंने मोहित प्रेम शर्मा पर हमला करवाने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का भी वायदा किया था.. लेकिन अभी भी हमला करने और करवाने वाले सभी आरोपी अभी भी आज़ाद घूम रहे हैं जिससे सरकार की मंशा पर भी सवाल उठ रहा है. हमारे मन में एक सवाल बार बार घूमा रहा है की क्या हिमाचल प्रदेश में भी जंगल राज का आगाज़ हो चुका है जहां बेगुनाहों पर जानलेवा हमले किए जाते हैं और सरकार अपनी आँखें बंद करके गुंडों को संरक्षण देती हैं..
lalit S
April 10, 2011 at 6:20 am

lalit kaushal
April 10, 2011 at 6:24 am

ashwani rai
April 10, 2011 at 12:17 pm
sharm aani chahiye sarkar ko media hi ek aawaj hai jo kisi ko bhi hila kar rakh deti hai saaf aaene ki trah sab ko uski skakal dikati hai .chahe koi kitni bhi koshish kar le ye awaz aur buland hogi.apni jaan khatre me dal kar ek khabar lane k liye kya kua nahi karna padta kursi par aaram karne walon ko iska kya andaja?mohit jee hum sab aap k saath hain. JAI HIND
ashwani rai
April 10, 2011 at 12:27 pm
sharm aani chahiye media ki aawaz ko dabane ki koshish karne walon ko ye kya jaane ek khabar k liye apni jaan par khel jaane wale patrkar ko’ samaaj ko uska aaina dikhne wale ki is samaj me kya ahmiyat hai.lok tantar k chhothe stambh k bina hain kya yeh .sharm aani chahiye.mohit bhai jindabad.hum aap k saath hain.JAI HIND
prakash sahni
April 11, 2011 at 11:45 am
हिमाचल प्रदेश में अब लगता है की गुंडा राज शुरू हो गया है. कभी सुना नहीं था की हिमाचल में भी किसी पर सरे बाज़ार सबके सामने एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया हो. अखबारों में पढ़ा की साधना न्यूज़ के वरिष्ट पत्रकार मोहित प्रेम शर्मा पर सोलन के कोर्ट के बाहर वहीँ के कुछ गुंडों ने जानलेवा हमला किया.पढ़ कर बहुत गुस्सा आया. मुझे लगता है की इस हमले में किसी बड़े नेता का भी हाथ हो सकता है. तभी पुलिस ने भी गुंडों को अभी तक नहीं पकड़ा है. पुलिस को शर्म आनी चाहिए की अभी भी सच की आवाज़ को उठाने वाले एक पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले उन गुंडों को नेताओं की शह अभी तक नहीं पकड़ा है. सब के सब मिले हुए हैं . इंसानियत खत्म हो गई है. मोहित सब आपके साथ हैं.
man singh patial
April 11, 2011 at 11:49 am
लगता है अब गुंडे अब पुलिस से ऊपर आ गए हैं. तभी इनका जो दिल करता है वो करते हैं. इन्हें पूछने वाला तो कोई है नहीं. अब ये पत्रकारों पर भी हमले करने लग गए हैं. हिमाचल का नाम भी अब यू पी प्रदेश कर देना चाहिए.
vikas kashyap
April 12, 2011 at 1:11 pm
mohit par hua hamle ne solan tatha hp main law & order ki pol khol kar rakh di . jab lort parisar main hi gunda tatv sareaam lathion ke sath hamla kar sakte hain to bahar kaya hal hoga …. dhumal ji ne ashwashn diya tha par aaj bhi gunde tatv azad ghum rahe hain . kyunki un ko rajinetik sanrakshan prapt hai