Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

स्टार न्यूज के रविकांत को युवालेखन क्षेत्र में ज्ञानपीठ

Ravikantयूपी स्टार न्यूज के वरिष्ठ संवाददाता और युवा कवि रविकांत को भारतीय ज्ञानपीठ ने पुरस्कार के लिये चुना है। अक्टूबर में दिल्ली में एक समारोह के दौरान उन्हें इससे नवाज़ा जायेगा। रविकांत को यह पुरस्कार उनकी कविता संग्रह यात्रा के लिये दिया गया है। इसमें 25000 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। रविकांत को यह पुरस्कार युवालेखन के क्षेत्र में दिया गया है।

Ravikantयूपी स्टार न्यूज के वरिष्ठ संवाददाता और युवा कवि रविकांत को भारतीय ज्ञानपीठ ने पुरस्कार के लिये चुना है। अक्टूबर में दिल्ली में एक समारोह के दौरान उन्हें इससे नवाज़ा जायेगा। रविकांत को यह पुरस्कार उनकी कविता संग्रह यात्रा के लिये दिया गया है। इसमें 25000 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। रविकांत को यह पुरस्कार युवालेखन के क्षेत्र में दिया गया है।
भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली नवलेखन प्रतियोगिता के अर्न्तगत इस वर्ष कविता के क्षेत्र में रविकान्त और उमाशंकर चौधरी को एवं कहानी में विमल चन्द्र  पांडेय को पुरस्कृत किया गया है। भारतीय ज्ञानपीठ 28 अगस्त तक इन लेखकों की पहली पुस्तकें छापेगी और अक्टूबर में इन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह पुरुस्कार 35 वर्ष से कम आयु के साहित्यकारों को उनकी पहली पाण्डुलिपि पर दिया जाता है।
कवि रविकान्त स्टार न्यूज चैनल के वरिष्ठ संवाददाता हैं। उनकी पत्रकारिता की शुरुआत वाराणसी से ही हुई है। पहले एनडीटीवी से जुड़े रहे। रविकान्त शास्त्रीनगर और फिर नदेसर में रहते हुए लंबे अर्से तक बनारस के पत्रकारिता जगत और साहित्यिक माहौल का हिस्सा रहे। उनका कहना है कि बनारस की सहज जीवन शैली की छाप उनके व्यक्तित्व और साहित्य पर भी गहराई से पड़ी है। जिसका लाभ उन्हें आजीवन मिलता रहेगा। रविकांत के काव्य संग्रह ‘यात्रा’ में 75 कविताएं हैं। इनमें एक लंबी कविता ‘इन कविताओं का कवि एक सपने में मारा गया’ काफी चर्चित रही है। डेढ़ दशक से लिख रहे रविकान्त की ताजी कविताएं तदभव, नया ज्ञानोदय में प्रकाशित हो रही हैं.

रविकान्त को इस उपलब्धि पर बधाई। आप भी उन्हें [email protected] पर मुबारकबाद दे सकते हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...