कई वजहों के चलते स्टार न्यूज से कई पुराने लोग छोड़कर जा रहे हैं। इनमें से प्रमुख हैं – विजय जंग थापा, गगनदीप सिंह सेठी, कौशल लखोटिया और हेमंत शर्मा। स्टार न्यूज़ में टाटा-स्काई डीटीएच सेवा के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय जंग थापा हिंदुस्तान टाइम्स के वेबसाइट डिवीजन में जा रहे हैं। वहीं एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गगनदीप सिंह सेठी नौकरी से इस्तीफा देकर नीदरलैंड में एमबीए की पढ़ाई करने जा रहे हैं। एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर कौशल लखोटिया भी पढ़ाई के सिलसिले में इस्तीफा देकर अमेरिका जा रहे हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम है प्रोड्यूसर हेमंत शर्मा का। हेमंत शर्मा जूम टीवी में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनकर मुंबई जा रहे हैं।
महज तीन साल के करियर वाले हेमंत को वहां डेढ़ लाख रुपये महीने की पगार मिलेगी। ये सभी लोग स्टार न्यूज़ के पुराने और जिम्मेदार पत्रकार थे। इनकी भरपाई चैनल के लिए आसान नहीं होगी।











