Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

स्टार न्यूज में अगला नंबर किसका है?

नए साल से पहले स्टार न्यूज को बड़ा झटका लगा है। चैनल के दो अहम लोगों ने इस्तीफा देकर जी न्यूज का रुख कर लिया है। एसोसिएट प्रोड्यूसर यश शर्मा और नृपेंद्र सिंह ने इस्तीफा देते हुए जी का दामन थामा है।

नए साल से पहले स्टार न्यूज को बड़ा झटका लगा है। चैनल के दो अहम लोगों ने इस्तीफा देकर जी न्यूज का रुख कर लिया है। एसोसिएट प्रोड्यूसर यश शर्मा और नृपेंद्र सिंह ने इस्तीफा देते हुए जी का दामन थामा है।

दोनों ने साढे़ तीन साल पहले स्टार से ही करियर की शुरुआत की थी। बताया जा रहा है सैलरी को लेकर प्रबंधन से संतुष्ट नहीं होने की वजह से इस्तीफा दिया है। जागरण स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दोनों को स्टार में नौकरी मिली थी। यश शर्मा ‘विदेश’ नाम से शुरू हुए आधे घंटे के शो को शुरुआती दिनों में देखा करते थे और इस्तीफा देने से पहले शाम की शिफ्ट में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे थे। नृपेंद्र सिंह को दफ्तर में बहुत कम ही लोग असली नाम से जानते थे। ज्यादा लोग उन्हें निप्पू के नाम से जानते थे जो इन दिनों साप्ताहिक कार्यक्रम ‘जांबाज’ के साथ ही ‘दोपहर फटाफट’ की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

पिछले साल खास लोगों के लिए आयोजित चैनल के मानेसर मंथन में भी दोनों शामिल हुए थे। यश शर्मा आगरा के जबकि नृपेंद्र सिंह लखनऊ के रहने वाले है। ये दोनों मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर और आउटपुट हेड अरुण नौटियाल के करीबी माने जाते थे। जिस दिन से दोनों ने इस्तीफा दिया है उसी दिन से चैनल में कुछ और लोगों के जाने की अटकलें लग रही है। नृपेंद्र सिंह और यश शर्मा स्टार न्यूज में एक खास गुट में थे। दोनों के इस्तीफे से चैनल में प्रभावी भूमिका निभाने वाले इस गुट के लोगों में काफी नाराजगी है। सूत्रों की माने तो कुछ दूसरे चैनल वाले इसी नाराजगी का फायदा उठाने की कोशिश में हैं। जिस खास गुट की यहां चर्चा हो रही है उस गुट का एक बड़ा विकेट पिछले साल इसी वक्त गिरा था। यश और नृपेंद्र सिंह के जाने से आंकड़ों के लिहाजा से इस खास गुट की ताकत चैनल में घटी है। लेकिन समर्थक तो समर्थक विरोधी भी इसे इस गुट के बजाए चैनल के लिए बड़ा नुकसान मान रहे हैं।

भड़ास4मीडिया के पास आई एक मेल पर आधारित. अगर आप उल्लखित तथ्यों से असहमत हैं या कोई आपत्ति है तो अपनी बात नीचे कमेंट बाक्स के जरिए कह सकते हैं. या फिर [email protected] पर मेल कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rishabh Tripathi

    January 2, 2011 at 4:10 am

    मीडिया जगत से मेरा कोई सरोकार नहीं, मगर नृपेन्द्र से है. हम लंगोटिया यार है, बात असल में ये है, की जीतोड़ मेहनत के बाद भी अगर काम की सराहना न की जाए तो आदमी को खराब लगता है. पैसा वैसा तो दोयम दर्जे की बात है, आत्म संतुष्टि बड़ी चीज़ है, शायद यही कारण रहा होगा नृपेन्द्र के इस कदम के पीछे.

  2. अरुण चड्ढा

    December 29, 2010 at 5:51 am

    आपको गलतफहमी हुई है। हमें पता है आप निखिल दुबे और नवीन कुमार की बात कर रहे हैं। लेकिन स्टार न्यूज की दोनों ही को किसी गुट विशेष का कहना ज्यादती है। दोनों का काम और लोकप्रियता पूरे चैनल में है। निखिल दुबे के जाने के बाद भी उनकी कमी को लोग महसूस करते हैं। नृपेंद्र सिंह और यश जी को किसी गुट में बांधना उनकी कर्मठता का अपमान है। ऐसी टिप्पणी से बचते तो अच्छा होता।

  3. Maneesh Verma

    December 29, 2010 at 7:59 am

    स्टार न्यूज़ टी आर पी में नम्बर एक जबसे हुआ है तब से उनसे ये बात पच नहीं पा रही है , वे अपने आप को तीश मार खा समझने लगे हैं …… और यही वजह है की आज तक के सामने हमेशा स्टार न्यूज़ पीछे ही रहा है ! अब स्टार न्यूज़ की उलटी गिनती शुरू हो गई है , क्योंकि अब उन्हें अपने वे साथी रास नही आते जिन्होंने इस चैनल को नम्बर वन कराने में जी जान एक कर दिया है ! अब स्टार न्यूज़ का कुप्रबंधन ही इस चैनल को ले डूबेगा !

  4. amitvirat

    December 29, 2010 at 9:30 am

    yahsvant ji nripendra ka kisi khas gut se taaluq main bilkul nahin maan sakta usko main tabse jaanta hoon jab vo ptrakarita mein nahin aaya tha vo karmath, imandaar aur lagamsheel vyakti hai
    badhai ho nippu

  5. Dharmesh

    December 29, 2010 at 12:51 pm

    यशवंत जी निपेंद्रे एक दिल फेक इन्सान है गुट बाजी से बोहत दूर है मै फैजाबाद से ले कर लखनऊ और जागरण तक मै निपेंद्रे को जनता हू उपेक्षित किया गया होगा इस लिए इस्तीफा दे दिया
    शुभकामनाये नयी सुरुआत के लिए

  6. neeraj panwar

    December 29, 2010 at 2:06 pm

    strar chenal ab achehe sthar ke programe nahi de pa raha hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...