: बापू की वेबसाइट पर आजतक के स्टिंग पर पेश की गई सफाई : आजतक पर पिछले दिनों प्रसारित बाबाओं के धंधे, रवैये व व्यवहार-व्यापार पर आधारित खबर से मची खलबली शांत नहीं हुई है. आसाराम बापू के भक्त उनके बचाव में उतर पड़े हैं.
बापू की वेबसाइट आश्रम.ओआरजी पर आजतक पर प्रसारित स्टिंग के बारे में काफी कुछ कहा गया है. इसे बापू की तरफ से सफाई भी मान सकते हैं. लीजिए, बापू के एक भक्त ओमप्रकाश मिश्र की तरफ से लिखित एक आर्टिकल को पढ़िए जो बापू की वेबसाइट पर प्रकाशित है.
‘आज तक’ द्वारा किये गये तथाकथित स्टिंग ऑपरेशन की वास्तविकता
दिनांक 10 – 11 सितम्बर 2010 को ‘आज तक’ चैनल द्वारा स्टिंग ऑपरेशन के नाम पर संत श्री आसारामजी बापू पर कीचड़ उछालने का जो कुप्रयास किया गया, वह हिन्दुओं की धार्मिक आस्था को तोड़ने के लिए निहित स्वार्थियों द्वारा रचा गया एक झूठा नाटक था। काफी लम्बे समय तक चले इस टी.वी. शो में बापूजी पर जो भी आरोप लगाये गये, वे स्टिंग ऑपरेशन के एंकर ने नाटकीय अंदाज में अपने ही मुँह से कहे हैं। ‘कैमरा सच बोलता है।’- का राग आलापनेवाले सज्जन ने कैमरे को कहीं सच बोलने ही नहीं दिया, खुद ही उस पर हावी हो गये । आइये, स्टिंग ऑपरेशन का पोस्टमार्टम कर इसकी सत्यता की परीक्षा करें-
(1) ‘हम वैदिक इंस्टीटयूट खोलना चाहते हैं। और संत तो फीस लेते हैं, टिकट रखते हैं, आप कुछ लेते नहीं, निःस्वार्थ सेवा करते हैं इसलिए हम आपके पास आये हैं। आपको 70 करोड़ अर्पण करना चाहते हैं।’ – ऐसा कहकर इन्होंने बापूजी को दो नम्बर के धन की ऑफर की। तब बापूजी ने जो उत्तर दिया उसे इनके कैमरे ने क्यों नहीं दिखाया? क्योंकि पूज्य बापूजी ने दो नम्बर का हो चाहे एक नम्बर का, किसी भी प्रकार का धन लेने से साफ इन्कार कर दिया था। उलटा बापूजी ने कहा था कि ‘यदि संस्था खोल के सेवा करनी है तो हम दूसरे के पैसे से क्यों करेंगे? हम तो अपने से ही सेवा करेंगे, कर ही रहे हैं, कितने गुरुकुल चल रहे हैं और भी खुलेंगे। हमें नहीं चाहिए पैसे!’ 70 करोड़ अर्पण करने की बात करते-करते उनका दम निकल गया लेकिन बापूजी ने कहा कि ‘हमें आपके 70 करोड़ तो क्या 70 पैसे भी नहीं चाहिए।’ वह ये लोग क्यों नहीं दिखाते? इन आगे की बातों को उड़ा दिया गया। कितने ही गरीब-गुरबों के लिए ‘भजन करो, भोजन करो, दक्षिणा लो।’- इस योजना के अंतर्गत जपयज्ञ चलते हैं, सैकड़ों गरीबों को सीधा-सामान बाँटते हैं, हजारों गायों की सेवा चलती है। जैसे दैवी कार्य बापू ने किये हैं, वैसे किसी ने सुने नहीं हैं। जहाँ सुमति और करकसर होती है, वहाँ तुम्हारे दो नम्बर के पैसे तो क्या एक नम्बरवालों का भी रुपया जरूरी नहीं होता। चैनलवाले कभी किसी तो कभी किसी संत-महंत, महामंडलेश्वर की निंदा भी करते और उसमें बापूजी का समर्थन माँगते पर ‘निंदा किसीकी हम किसीसे भूलकर भी ना करें’ का संदेश देनेवाले बापूजी की वजह से इनकी मुरादों पर पानी फिर जाता था, वह क्यों नहीं दिखाते? जब उनके ये दाँव विफल हो गये तब उन्होंने नया षड्यंत्र रचा।
(2) ‘आज तक’ की स्टिंग ऑपरेशन की टीम ने बापूजी से मुलाकात का समय किस आधार पर और क्या बताकर लिया था, इस प्रारंभिक वार्ता को कैमरे की ऑंख से क्यों नहीं दिखाया गया? इस पूरी बातचीत को चैनलवालों ने अपने मुँह से बोलकर क्यों बताया ? क्योंकि कैमरा तो सच बोलता है और यहाँ इन्हें एक बहुत बड़ा झूठ बोलना था जो इनके इस पूरे नाटक का मूल था। वास्तव में इन्होंने बापूजी से कहा था कि ‘पूनम खन्ना नाम की एक लड़की को अमेरिका में एक झूठे आर्थिक आपराधिक केस में फँसाया गया है। पूनम फरार है और पुलिस उसे ढूँढ़ रही है। वह किसी तरह बचकर मुंबई आ गयी है और इतनी डिप्रेशन (अवसाद) में है कि आत्महत्या करने की स्थिति में है। इस संकट से छुटकारा पाने के लिए वह बापूजी से मिलना चाहती है।’
इन्हें पता था कि बापूजी सरल प्रकृति के दयालु संत हैं, परदुःखकातरता उनका स्वभाव है। इस विनम्र प्रार्थना को वे टालेंगे नहीं और हुआ भी ऐसा ही। सबका भला चाहनेवाले बापूजी उससे मिलने को राजी हो गये। पर इस सारे घटनाक्रम को, जो इनके गुप्त कैमरे में लिया गया था, लोगों को न दिखाकर पूरे जोर-शोर से बार-बार यह बताया गया कि ‘आपने सुना, हमारे रिपोर्टर ने साफ तौर पर कहा कि पूनम फरार है, उस पर आपराधिक केस है और पुलिस उसे ढूँढ़ रही है, फिर भी बापू ने उसे पनाह दी।’
चैनलवालों ने ही दिखाया कि बापूजी ने ऐसा कहा था- ‘दो-चार दिन रहे इधर, सत्संग सुने… मैं मंत्र देता हूँ…’ परंतु इन बातों को भड़काऊ तरीके से पेश करके ऐसा दिखाया कि बापूजी ने किसी अपराधी महिला को पनाह दी। उन्हीं शब्दों को बार-बार पुनरावृत्ति कर विकृत रूप से पेश किया तथा लोगों को भ्रमित किया। पूनम बार-बार कह रही थी कि उसे डर लग रहा है, रात को नींद भी नहीं आती, बहुत टेंशन है। उसके मन से भय हटाने तथा उसे आत्महत्या की मनोवृत्ति से उबारने के लिए बापूजी ने उसे कहा कि पुलिस यहाँ नहीं आ सकती है। पूज्य बापूजी झूठे कोर्ट मुकदमे से छूटने के लिए तथा डिप्रेशन से ग्रस्त लोगों के लिए जाहिर सत्संगों में अनेकों बार लाखों लोगों के सामने मंत्र देते हैं यह जगजाहिर है।
एंकर ने दर्जनों बार लोगों को उपरोक्त झूठी बात सुनायी, पर एक बार भी यह क्यों नहीं बताया कि ‘पूनम निर्दोष थी, उसे फर्जी केस में फँसाया गया है’ ऐसा हमने बापूजी को बताया है। यह बता या दिखा देने से इनके स्टिंग ऑपरेशन की सारी हवा ही निकल जाती। यह एक बहुत बड़ा झूठ था, इसी झूठी नींव पर स्टिंग ऑपरेशन की सारी इमारत खड़ी की गयी थी।
बापूजी के परदुःखकातरता के स्वभाव का नाजायज फायदा उठाकर विदेशी षड्यंत्रकारी देशद्रोहियों के इशारों पर नाचनेवाले ये लोभी ‘आज तक’ चैनलवाले ‘हम भक्तों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते हैं।’ ऐसा ढोल पीटकर करोड़ों लोगों की भावनाओं को झूठे नाटक के द्वारा कितनी बेशर्मी से ठेस पहुँचा रहे हैं। – यह कल्पना से भी परे है।
(3) ‘मुलाकात के लिए दिया बापू ने अकेले में कई घंटे का वक्त !’ – ऐसा इन्होंने कहा। जबकि सच तो यह है कि कई घंटे तो दूर, पूरे शो के दौरान एक मिनट के लिए भी कहीं पूनम बापूजी के साथ अकेले नहीं दिखाई पड़ी। ये साजिशकर्ता उस लड़की को बापू के सान्निध्य में छोड़ के जाने की बात करते लेकिन बापू ने उसे अपनी भक्तके साथ भेजा, उसे ‘बेटा, बेटी’ कहके सम्बोधित किया, यह वे क्यों नहीं दिखाते?
(4) चैनलवालों ने ही बापूजी को बोला था कि पूनम के मन में इतना भय घुसा हुआ है कि अपने नाम का टिकट लेने में भी उसको डर लगता है कि कहीं पुलिस पकड़ न ले। इसलिए दूसरे नाम से टिकट ले के ही यात्रा करती है। वह दूसरे नाम से टिकट ले के आयेगी।
(5) बापूजी के इस कथन को कि ‘मैं मंत्र देता हूँ, अपने-आप उसकी मेंटेलिटी चेंज हो जायेगी।’ को विकृत रूप में पेश करते हुए चैनलवाले ‘सेंटीमेंटल (भावुक) हो जायेगी’ ऐसा बता रहे हैं।
(6) ‘हम वही दिखा रहे हैं जिसे हमारे कैमरे ने रिकार्ड किया है और कैमरा सच बोलता है।’ का बार-बार राग आलापनेवाले ये चैनलवाले कैमरे से रिकार्ड की हुई पूरी बात को तो कहीं दिखाते नहीं, केवल कैमरे की झूठी दुहाई देकर एक ही बात को कई-कई बार नाटकीय अंदाज में बोलकर लोगों पर थोपने की कोशिश कर रहे हैं।
(7) बापूजी ने कहा कि ‘यहाँ सी.एम. मत्था टेकते हैं।’ इसमें क्या गलत कहा! कितने ही सी.एम. ही नहीं पी.एम. भी मत्था टेककर अपना भाग्य बना चुके हैं, कितने आज भी टेक रहे हैं और आगे भी टेकते रहेंगे अपना भाग्य बनाने के लिए। अभी हाल ही में इसी वर्ष मध्य प्रदेश, उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा देकर सम्मानित किया है।
(8) ‘आज तक’ चैनलवालों का कहना है कि उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन द्वारा रहस्योद्धाटन कर बापूजी को ऐसा बोलते हुए दिखाया कि यहाँ चम्बल की घाटीवाले आते हैं और पुलिस को मारनेवाले आते हैं। परंतु समस्त विश्व के लोग जानते हैं कि बापूजी चम्बल घाटी के ऐसे व्यक्ति के जीवन-उत्थान की बात वर्षों से अपने जाहिर सत्संगों में लाखों भक्तों के सामने अनेकों बार कह चुके हैं। यह बात भी बापूजी बताते आये हैं कि पुलिसवालों को भी मारनेवाले गुंडा प्रवृत्ति के लोग जब आते थे तो बापूजी ने उनसे पुलिसवालों की रक्षा की है। ब्रह्मज्ञानी संतों के सत्संग-सान्निध्य में आकर दुर्दान्त डाकू अंगुलिमाल, क्रूर आततायी जगाई-मधाई, डाकू रामखान जैसे कितने ही अपराधियों का जीवन बदल गया। सठ सुधरहिं सतसंगति पाई। इस प्रकार इतिहास साक्षी है कि सत्संग, साधना, भगवन्नाम एवं मंत्रजप के द्वारा कितने ही पतितों का उध्दार हुआ है और यही सत्संग, साधना, मंत्रजप का मार्ग बापूजी ने पूनम को दिखाया था।
(9) ‘साधना में लग जा, माइंड चेंज कर दूँगा।’ यह बहुत ऊँची बात है। कुप्रचारकों की बुध्दि यदि इस सत्य को स्वीकार कर ले और वे साधना में लग जायें तो उनका भी माइंड चेंज हो सकता है। बापूजी की इस बात को मानकर करोड़ों लोग साधना में लग गये और उनका माइंड चेंज हुआ और आज वे पहले से बेहतर शांतिमय, आनंदमय जीवन जी रहे हैं। अब इस बात में भी चैनलवालों को यदि बुराई दिख रही है तो इसका क्या इलाज है!
(10) उस भयंकर रूप से डरी हुई लड़की को दिलासा देने के लिए बापूजी ने उसे अपनी किसी भक्त के साथ रहकर मंत्रजप करते हुए चिंतामुक्त हो के रहने को कहा। ‘यहाँ तेरा एक बाल भी कोई छू नहीं सकता।’ इस बात को चैनलवाले अत्यंत विकृत ढंग से दिखाते रहे पर बापूजी ने पूनम को ‘बेटा, बेटी’ कहकर सम्बोधित किया, यह क्यों नहीं हाईलाइट करके दिखाते?
(11) अपनी भारतीय सनातन संस्कृति का मखौल उड़ानेवाले विदेशी स्वामित्व में चलनेवाले ‘आज तक’ चैनल के ये मीडियाकर्मी, ‘हम हिन्दू समाज के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन नहीं दिखा रहे हैं और किसीकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचा रहे हैं।’ का बार-बार झूठा प्रलाप कर कब तक लोगों की ऑंखों में धूल झोंकेंगे? दुनिया जानती है कि बापूजी क्या हैं और ये चैनलवाले क्या कह रहे हैं। ब्रह्मनिष्ठ आत्मसाक्षात्कारी पूज्य बापूजी के प्रति एक ‘आज तक’ तो क्या हजार ‘आज तक’ चाहे कितने भी स्टिंग ऑपरेशन, कैसे भी नाटक कर लें, बापूजी के दीवानों की श्रध्दा रंचमात्र भी कम होनेवाली नहीं है। ‘आज तक’ चैनल से देश की जनता यह सवाल कर रही है कि षड्यंत्रकारी राजू लम्बू के द्वारा बापू पर लगाये गये आरोप तो खूब मिर्च-मसाला लगाकर आपने दिखाये थे, परंतु जब उसके आरोपों की पोल खुल गयी तब आपने वह स्टिंग ऑपरेशन क्यों नहीं दिखाया ?
(12) बापूजी को बदनाम करने पर तुले हुए इस चैनल ने इस कार्य में अपनी एड़ी-चोटी एक कर दी लेकिन विडियो रिकॉर्डिंग में जोड़-तोड़ (एडिटिंग) करने में आखिर उनसे भूल छूट ही गयी। चैनल ने भूलवश रिकार्डिंग का वह अंश भी दिखा दिया, जिसमें बापूजी कहते हैं कि ”देखना! नीचे देखकर चलना, जीव-जंतुओं को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।” ऐसे प्राणिमात्र का ख्याल रखनेवाले, प्राणिमात्र के हितैषी संत श्री बापूजी क्या किसीका बुरा सोच या कर सकते हैं? यदि ‘आज तक’ में थोड़ी-सी भी नैतिकता है तो सम्पूर्ण रिकार्डिंग बिना कोई एडिटिंग किये जनता को दिखाये और हमें भी भेजे।
(13) जून के पहले सप्ताह में किये गये स्टिंग ऑपरेशन में यदि सच्चाई होती तो ये 4-6 दिन में ही दिखा देते लेकिन तीन महीने के लम्बे अंतराल के बाद इसे क्यों दिखाया गया? इसका कारण यही है कि इसे तोड़ने-मोड़ने और उत्तेजक खबर बनाने में कई विशेषज्ञों की सेवाएँ ली गयी होंगी, खूब लम्बी मंत्रणाएँ हुई होंगी और सम्भव है सनातन संस्कृति के विरोधियों से करोड़ों रुपयों की सौदेबाजी भी हुई होगी।
अब साधकों तथा सुज्ञ पाठकों को निर्णय करना है कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखानेवाले ऐसे चैनल का बहिष्कार करना है या उसकी झूठी खबरें झेलते रहना है। द्वेषपूर्ण साजिश से भरी इनकी खबरों के चक्कर में आकर अपनी शांति, श्रध्दा को भ्रष्ट नहीं करना है।
-ओमप्रकाश मिश्र

vikram dutt jodhpur
September 20, 2010 at 6:23 am
मिश्र जी आपकी भावनाओं को देखकर अजीब सा महसूस हो रहा है ! जमाना बड़ा ख़राब है और आप अपनी अभिव्यक्ति दे रहे यहाँ तक तो ठीक है लेकिन आपसे ये पूछना चाहता हूँ की आपने कभी संत देखे है या नहीं ! आपको बुरा जरुर लगेगा लेकिन ये सच्च है की बापू आसाराम संत नहीं है वो सिर्फ एक वक्ता है ! आप हिन्दू धर्म की धज्जियाँ उड़ा रहे है, वक्ता को कभी पूजा नहीं जाता लेकिन आप आसाराम को पूजते है जो सर्वथा गलत है ! रही बात आज तक की खबर की तो आप उसका पोस्टमार्टम करने की बजाय सच्चाई को स्वीकार क्यों नहीं रहे है ! आपको ये भी बता दूँ की मै आज तक में नहीं हूँ लेकिन सच्चाई कहने का मन हुआ तो भड़ास के माध्यम से आपको अवगत करा रहा हूँ ! कुल मिलाकर सवाल आसाराम का है तो ये सच्च है वो संत नहीं है, आपको संतों की सीधी सी परिभाषा बता देना चाहता हूँ अगर आपको पता नही हो तो की संतों को मोह माया से कोई लगाव नहीं होता ! आप बताइये की आसाराम खाते क्या है, पीते क्या है, कहते क्या है,रहते कहा है, सोते कहाँ है ! इन सब बातों में सच्चाई ये है की आसाराम को भजन से नहीं भोजन से लगाव है मेरा मतलब मोह माया के लोभी है जो संत कभी नहीं करते है ! मै जनता हूँ आपको ये बात जानकर गुस्सा आएगा और आपको फिर बता देना चाहता हूँ की आपके गुरु ने कभी गुस्सा ना करने की सीख भी शायद ही दी होगी ! सौ बातों की एक बात की आसाराम संत नहीं है, बस मेरा कहना सिर्फ इतना ही है की वक्ताओं को भगवान मत बनाओ !
Chandrabhan Singh
September 20, 2010 at 7:37 am
Bhai Omprakash Mishra ji ne Bapu Asha Ram ji ke sambandh me jo tathya rakhe hai media ke logo ko dhyan se padna chahiye pata lag jayega AAJ TAK ki asliyat .
Ashish .k
September 20, 2010 at 10:03 am
ओम प्रकाश जी ,
आप पहले तो यह बताइए की बापू की महिमा का मंडन करने के बदले आपको क्या व्यक्तिगत फायदा पंहुचा है…अगर स्वनामधन्य गुनाहों के देवता आश्रम बापू इतने ही साफ़ सुथरे होते तो सुधांशु जी की तरह अपनी सफाई देने के लिए सामने क्यों नहीं आये क्यों आप जैसे अपने कुछ चेले चपाटो के जरिए सफाई पेश कर रहे हैं पूरा स्टिंग आपरेशन आपने भी देखा और जिस तरह आपने पुरे स्टिंग आपरेशन का जिक्र किया है…आप खुद ही बताइए जो भाषा आसा राम ने उस आपरेशन में उपयोग करी है वो कहीं से भी एक संत की भाषा लग रही है..आसा राम जी कहते हैं की आप का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा यह शब्द हमने आज तक या तो फिल्मो में या किसी गुंडे मवाली के मूंह से सुने थे…वो आगे कहते हैं की अगर डर लग रहा है तो आज रात मेरे साथ सो जाना…सनातन धर्म की हिन्दू संस्कृति में शायद ही कोई बाप अपनी जवान बेटी से रात में सोने के लिए कहे यह भाषा एक संत की कदापि नहीं हो सकती…जहाँ तक सवाल शरण देने और ब्लैक मनी को वाईट बनाने का है एक दर्शक के नाते उसे तो हम संज्ञान में ही नहीं ले रहे हैं…जो आचरण स्वामी आसाराम का स्टिंग आपरेशन में दिखा वो एक संत की शख्ससियत की जगह एक कुंठित मानसिकता के ठरकी की शख्ससियत के जादा करीब था..ऐसे आदमी की वकालत करके आप बारह करोड़ साधको की बहन बेटियों को उस संत का अभिभावक बनाने की सलाह दे रहे है..ईमानदारी से बताइए क्या आप अपनी बेटी को सिर्फ एक रात के लिए उस संत के सानिध्य में भेज सकते हैं…सुना है की संत आसाराम जी अपनी नाभि से कमल निकालने का दावा करते हैं मतलब यह की वो अन्तर्यामी हैं भगवान् की तरह अन्तर्यामी है ऐसे संत का उन्ही के आश्रम में दो लोग स्टिंग आपरेशन कर रहे हैं और उन्हें पता ही नहीं चलता..ऐसे संत आपको ही मुबारक..इस देश की संस्कृति को बचने के लिए आज की नौजवान पीड़ी सक्षम है…नहीं चाहिए हमें ऐसे तथाकथित संत…
sanjeet praksh
September 20, 2010 at 1:50 pm
yah ek such hai jo aaj tak jaise no2 par pahuchne ke baad aab inhe kuch sujh nahi raha hai, sham tahir khan aur deep ..ka sting operstaion bhi logo ke smne aana chahiye ya Prabhu chavla aur mar singh jaie log jo sata ka shara lekar desh ko barbad karne mai kan hi koi kasar nahi chorna chahte.. kya deepak shams sahit aaj tak ke kai logo ka poll kholna yanha sahi hoga…. bahut jald dekhiye aaj tak ke sting opertaion ka jhuti kahani…. bapu ke camera ke jubani.. aur yeh jubani court mai samne annewal hai aur media ko bhi send kiya jayega…wait karen..prabhu ki maya hai bhai shram karooo..itne gie gaye ho aap log
jai ho
September 20, 2010 at 1:57 pm
मिश्राजी, आपको चाहे पता हो या नहीं, दरअसल पत्रकारिता रंडी हो चुकी है। ये खासकर, आजतक, आईबीएन-7 कांग्रेस के टट्टू हैं। ये वहीं बिकते हैं, और बाजार बनाते हैं। सनातन ऋषि परम्परा को कलंकित करने वाले ये भस्मासुर कांग्रेस की कोख से ही जन्म लेते हैं। सारा गर्हित दुष्प्रचार सोनिया और विदेश में बैठे उनके आकाओं के इशारे पर हो रहा है।
radha sharma
September 21, 2010 at 7:43 am
ॐ प्रकाश जी । आप या तो भोले हैं या वेतनभोगी। आसाराम साबित हो चुके हैं निराशाराम। बात- बात पर क्रोधित हो उठने वाला शख्स संत कैसे हो सकता है ? जिसका वाणी पर नियंत्रण नहीं उसका अपनी अन्य इन्द्रियों पर तो नियंत्रण हो ही नहीं सकता। बात ओछी हो सकती है लेकिन यदि सचमुच आप उनमें आस्था रखते हैं तो एक रातके लिए अपनी बहन-बेटी को उनके पास छोड़ने की हिम्मत दिखाइए। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो पैसे लेकर ढोंगियों के ढोल मत बजाइए। – राधा
Yogendra Gupta
September 22, 2010 at 3:14 pm
Before saving Mr. Asaram plz. c the emire of :Sant’ V never listen in Hindu mythology that a “Sant” is living, Taking, Waking & enjoying in this style. There is no need to blam on Mr. Asaram . It is better to educated indian innicent prople to save their immotion & not to take “Sant” like Mr. Asaram.
suraj singh
September 24, 2010 at 6:03 am
टीआरपी के खेल में संतो की रेल
हो सकता है… ये सब टीआरपी का खेल है… संतों पर उछाले जानी वाली कीचड़ टीवी चैनल पर खूब बिकती है। स्टिंग आप्रेशन के मास्टर टेप और प्रसारित किये जाने वाले विजुअल में काफी अंतर होता है। बिजनेस बन चुके टीवी न्यूज चैनलों को माल बेचने के लिए कुछ तो ऐसा दिखाना ही पड़ेगा जिसे लोग चाव से देखे। आये दिन हमें देखने को मिल जाता है कि फंला फंला संत पर ये आरोप लगे है। लेकिन जब वे आरोपों से बरी होते है तो वो खबर नहीं बनती है। खबर बनेगी भी क्यों उसका पैसा थोड़े ही मिलेगा। मैं ये नहीं कहता है देश के सभी संत दागी है, हो सकता है उनमें से कुछ अपराधी हो।
लेकिन मैं एक बात पूछना चाहता हूं… हमारा देश संतो का देश है यहां पर अच्छे संत भी है, और उनके द्वारा चलाये जा रहे अच्छे काम भी। फिर वो कभी खबर क्यों नहीं बन पाती है। हां अगर वो पैसा देंगे तो निश्चित रूप से खबर बनेगी। वैसे भी आज कल पैड न्यूज का जमाना भी आ गया है।
GARV SHARMA
September 29, 2010 at 7:50 am
Dear Mishra ji,
APKO YE JAANKAR BDA DUKH HOGA KE EN BABAO KE CHACAR MAIN AB LOG NHI FASNA CHAHTE?
JO KUCH BE AJ TAK NE DIKHAYA HAIN WO 100% SHI HAIN OR JANTA NE USKO MAAN LIYA HAIN AB PLS. AAP APNE US PAKHANDI GRU KA NAAM ALAPNA BAND KARDE?
APKE BDE KRIPA HOGE
rajeev
October 2, 2010 at 11:35 am
suna hai jab jab dharti par koi rakshas peda hoa hai to kisi na kisi ne unka shanghar kiya hai wahi aaj tak ibn kar raha hai ye sab baba pakkar hai kuch din ruko sayad baba rm dev bhi paise lete dete dikh jaye yaha sab hota hai
dharmenndra sahu
October 6, 2010 at 6:22 pm
bapu ji ko badnaam karne ka jo bhi channel kam kar rahe hae unse mae kahna chahta hu ki santo ka uphaas nahi rashtra ka uphaas uda rahe ho aap. bapu ji jaise santo k badault hi bharat ko aaj bhi vishv guru mana jata hae, ye channel kisi anya dharmo k santo ya maulanao k khilaf kyo nahi dikhate ?? kyonki jante hae ki be kaatkar rakh denge. bharat k hindu santo ka kuprchaar kar ye channel t r p k khel me apna hi nahi desh ka satynash karne par utaru hae. ase channls k khilaf sarkaar ko koi thhos kadam uthana chahiye. dharmendra sahu
YOGESH
October 16, 2010 at 4:31 am
sachche sainto ko sachche saint hi pahachante hai . dusari bat ek saint dusare saint ki nakal nahi karte .bapuji ko duniya kay jane . JO KHUD NICHI AVSTHAVO MAIN JEETE HAI VO UNCHI STHITI ME HAI UNAME BHI DOSH DEKHA KAR KHUD KA DIMAG KHARAB KAR RAHE HAI .BAPUJI KE BAKTH VETAN BHOGI YA BUDHU NAHI HAI………… TUMAHRE NALAYAK VICHAR PADHANE KO HAME SAMAY NAHI HAI………..BAPU KE PAYRE JUTHALAYE NAHI JATE ,,,,,,KADAM RAKHATE AAGE TO LOTAYE NAHI JATE…………ITANA DATAKE DIKHAI DUSARE LOG.
………AAJ SAI BABA HOTE TO BHI YE HARAMKHOR UNKO NAHI CHODTE ………. BAPU TO BAPU HARI OM KHUD KI VASNAYE MITI NAHI OUR LAGE HAI SAINTO KE PHICHE VA RE DUNIYA …….ISHWR INPE RAJI HO TO INHE SADBUDHI DE..
Ramesh Jagat
October 23, 2010 at 1:31 am
dusro ki galti nikalne or unki aalochana karne me hum mahir hote hai. us samay hume aisa lagta hai ki dusro ki apeksha hum behtar hai uche hai. hamara dhyan akshar dusro par rahta hai lihaza khud par nahi padta.dusro ki galti nikalne me hamara ghamand barhta hai. galat to hum bhi ho sakte hai lekin hum manne ko taiyar nahi hote hai ki hum galat hai.. agar mante hai ki hum galat hai to dusro ki galti nikalne ki bajaye hum apni galti nikalte. yadi hum maante ki hum galat hai to jaan paate ki humme kitni galti chhupi hui hai. lekin hum maante hi nahi ki hum galat hai….manne ko taiyar nahi hote… taiyar hote to dusro ke ghar ka kachra saaf karne ke pahle hum apne ghar ke kachra saaf karte.. Sadhu santo ki burai to yugo-yugo se hoti hui aa rahi hai or aage bhi hogi.. logo ne to isu masih ko bhi nahi chhoda or krush par latka diye gaye. zindagi kare na aadarsh,, mar gaye to lakho chadar,,, logo ne to maa sita ko bhi badnaam kar diye…. or mata ko dharti maa ki kokh me jana pada…ye sansar ki rit hi aisi hai.. bhagwan sabko sadbuddhi de, sabka mangal ho….Mujhe baapu ji kahi se bure nahi lagte…. unki sant wani se kai sadhko ko labh bhi hua hai or unka kalyaan bhi huaa hai. ye news chanel wale apne munafa kamane ke liye sadhu santo ki burai karte hai or janta bhi aisi khabre bade chaw ke sath dekhte hai…sant mahatma ke karan hi duniya santulan bana hua hai, agar ye na rahenge to kudrat ka santulan bigad jayega … mere pyare sadhko lakh burai kyo na ho rahi ho pichhe kadam mat rakhna. hame naya bharat banna hai… hari ooooommmmmmmmmm
RAMESH NAYAK
October 24, 2010 at 12:35 am
MAI OMPRAKASH JI KE BAATO SE SAHMAT HU
ACHHE KO BURA SABIT KARNA DUNIYA KI PURANI AADAT HAI. SANTO K UPAR KICHAD UCHHALNA, UNKO, DHONGI, PAKHANDI BOLKAR UNHE TIRASKAR KARNA YE TO JAMANE SE CHALTA HUA AA RAHA HAI. AAJ RAMKRISHNA PARAMHANS HOTE,, YA SHWAMI VIVEKAND HOTE TO UNKE UPAR BHI KUCHH NA KUCHH AROP LAGAYA JATA .
BHARAT DESH ME BAHUT SE MAHAN PURUSH, SADHU SANT JANAM LIYE HAI, OR SAMAAJ KO SUDHARNE ME UNKA MAHAN YOGDAN RAHA HAI. UNKE UPDESH SUNKAR BAHUT SE LOGO KA BHALA BHI HUA HAI. LEKIN KUCHH ASAMAJIK TATVO NE BHI UNKE UPAR BAHUT JHUTA LANCHHAN LAGAYE BHI HAI. LEKIN KUCHH BIGDA KYA ! NAHI BIGDA,, VIDHI KA VIDHAN HAI JAISA KARM KAROGE VAISA PHAL BHI MILEGA ,, BAAPU JI KE LAKHO KARORO SADHAK BAHAN-BHAI HAI. UNKE UPDESHO KO SUNKAR UNKE BATAYE RASTE PE CHALKAR BAHUT SE SADHAK BAHAN-BHAIYO NE APNA OR APNE PARIVAR KA BHALA KIYE HEIN .. BAHUT SE NASHAKHORO NE NASHA CHHODA HAI. UNKE UPDESHO KO SUNKAR BAHUT SE LOGO KA MANN PARIVARTAN HUA HAI.
BACHCHE DESH KE BHAVISHYA HAI. OR BALSANSKAR AASHRAM ME BACHHO KO ACHCHHI SHIKSHA DI JATI HAI. ADDHYATMIK, GEETA, RAMAYAN PARHYA JATA HAI OR BHI BAHUT SI BUNIYADI SIKSHA DI JATI HAI. BALSANKAR ASHRAM KE DUWARA BAHUT SE BACHHE SANSKARWAN BANE HAI,, VE APNE MATA, PITA, GURU, BHAI, BAHAN KA BAHUT SAMMAN KARTE HAI… LEKIN AAJKAL KE KALIYUGI BACHHE TO BAAT-BAAT PAR MAA BAAP KO AANKHE DIKHATE HAI UNSE BAHAS KARTE HAI.. LEKIN ASHRAM KE BACHCHO KA KYA KAHNA … WAH !! JAI HO ! JAI HO !
AISA CHALTA RAHA TO EK DIN BHARAT KO VISHVA GURU BANNE SE KOI ROK NAHI SAKEGA OR EK DIN BHARAT EK SHAKTI SHALI DESH BANEGA.
BADNAAM KARNE WALO ! THODA SARAM KARO !
OR BOLA JATA HAI BAPU JI BAAT-BAAT PAR GUSSA HO JATE HAI
EK BAAT PUCHHNA CHAHUNGA,,, YADI EK BAAT KO BAAR-BAAR KUREDA JAYE TO KAUN GUSSA NAHI HOGA ?? AGAR TUMKO KOI MAA-BAHAN KI GALI DETA RAHEGA TUM POLISH KI REPORT LIKHWAGE YA UNKO GALI DOGE… BHAGWAN RAM KO BHI TO GUSSA AAYA THA,
YE MEDIA WALE BHI ….. UNKO TO BAS BAHANE CHAHIYE ……………..
OR BOLENGE — “YE RAHA SANT KA KALA KARNAMA !”
INKE MUKH SE AMRITWANI KI JAGAH VISHWANI NIKAL RAHI HAI !
KYA SANT AISE HOTE HAI !
EK HI PICTURE KO BAR-BAR SCREAPT KARKE LOGO BHRAM ME DALENGE.
MERE DESH WASIYO DUNIYA KA SANTULAN SADHU,SANTO, MAHAPURUSO OR ACHCHHE IMANDAR SAKSH KE DWARA HI BANA HUA HAI ….AGAR YE NA RAHE TO PRAKRITI KA SANTULAN BIGAD SA JAYEGA ……
JAB-JAB KISI SADHU SANT PAR ATYACHAR UNKE UPAR JHUTHA LANCHHAN LAGA HAI WANHA PAR KUCHH NA KUCHH ANIST JAROOR HUA HAI….
AAJ KE DATE ME ASARAM BAPU JAISE MAHAN SANT SIROMANI KAHI NAHI MILENGE …. BAPU JI KE SATSANG ME EK MAIN BAAT TO JAROOR BOLA JATA HAI ” MEHNATI BANO, PURUSHARTHI BANO, VEER BANO, SWALAMBI BANO, BHAGYAWADI KABHI MAT BANO”
BAS MAI ITNA KAHNA CHAHUNGA …..
RAMESH NAYAK
October 24, 2010 at 12:44 am

October 24, 2010 at 12:45 am

October 24, 2010 at 12:48 am