इलेक्ट्रानिक मीडिया की दो खबरें हैं। पहली खबर एक मेल के जरिए भड़ास4मीडिया तक पहुंचाई गई है। इसके मुताबिक वाच न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से एक नया न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड के नाम से लांच किए जाने की तैयारी है। मेल के अनुसार यह चैनल जुलाई अंत तक लांच कर दिया जाएगा। रमेश शर्मा ने चैनल के सीईओ के बतौर ज्वाइन किया है। रवींद्र पंचोली ने डायरेक्टर आपरेशन के पद पर ज्वाइन किया है। कंपनी के अन्य डायरेक्टर हैं अमित बहादुर, रजनीश माथुर और राकेश।
सहारा समय राष्ट्रीय के प्रोडक्ट हेड संजीव पाटील ने जनरल मैनेजर प्रोडक्शन के रूप में ज्वाइन किया है। जिन प्रमुख पत्रकारों ने इस नए चैनल को ज्वाइन किया है उनके नाम इस तरह बताए गए हैं- राकेश अचल, प्रवीन तिवारी, राजेश दीक्षित और दिनेश शर्मा।
जीवन प्रकाश शर्मा अब एनडीटीवी डाट काम में
दूसरी खबर भी एक मेल के जरिए दी गई है कि जीवन प्रकाश शर्मा जो न्यूज 24, दिल्ली में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट हुआ करते थे, उन्होंने यहां से इस्तीफा देकर अब एनडीटीवी डाट काम में बतौर स्पेशल करेस्पांडेंट ज्वाइन किया है।











