Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

स्‍कूल ऑफ एजुकेटर जनरल से डेवलप होगा लीडरशिप

सीबीएसई आफिस साउथ एवेन्यू में आज देश की जानी मानी एजुकेटरर्स संस्था स्कूल आफ एजुकेटर द्वारा देश में पहली बार एजुकेटर्स के लिए पहली पत्रिका ‘स्कूल ऑफ एजुकेटर जनरल’ का विमोचन किया गया है। इस पत्रिका का विमाचोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री के विशेष सचिव शत्रुघन सिंह के करकमलों से हुआ। विमोचन कार्यक्रम के दौरान पत्रिका के संपादक राजवीर सिंह ने बताया कि यह देश की पहली ऐसी पत्रिका है जो एजुकेटर्स के लिए विशेष रूप से तैयार की गई हैं। पत्रिका में एजुकेशन के क्षेत्र में लीडरशिप डेवलपमेन्ट की विशेष जानकारी प्रदान की गई है।

सीबीएसई आफिस साउथ एवेन्यू में आज देश की जानी मानी एजुकेटरर्स संस्था स्कूल आफ एजुकेटर द्वारा देश में पहली बार एजुकेटर्स के लिए पहली पत्रिका ‘स्कूल ऑफ एजुकेटर जनरल’ का विमोचन किया गया है। इस पत्रिका का विमाचोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री के विशेष सचिव शत्रुघन सिंह के करकमलों से हुआ। विमोचन कार्यक्रम के दौरान पत्रिका के संपादक राजवीर सिंह ने बताया कि यह देश की पहली ऐसी पत्रिका है जो एजुकेटर्स के लिए विशेष रूप से तैयार की गई हैं। पत्रिका में एजुकेशन के क्षेत्र में लीडरशिप डेवलपमेन्ट की विशेष जानकारी प्रदान की गई है।

उन्‍होंने बताया कि माध्यमिक व उच्च स्तरीय कक्षाओं को कुशलतापूर्वक संचालित करने हेतु अनेक आकर्षक टिप्स भी प्रदान की गई है। कक्षा अनुशासन, कक्षा प्रबन्धन, स्कूल प्रबन्धन की गहन जानकारियां विस्तार से प्रदान की गई हैं। सफल शिक्षक बनने के विभिन्न गुणों व विशेषताओं की प्रमुखता के साथ जानकारी उपलब्ध है।

ज्ञातव्य हो कि स्कूल ऑफ एजुकेटर द्वारा ऑन लाइन एजुकेशन प्रदान की जा रही है। जिसके माध्यम से अनेक युवाओं को शिक्षा के क्षे़त्र में भावी रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। ऑन लाइन एजुकेशन के तहत लोगों को शिक्षा के क्षे़त्र से जुड़ी विभिन्न जानकारियों के साथ उन्हें विभिन्‍न शैक्षिक कोर्स हेतु विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है। संस्था की बेबसाइट पर प्रत्येक माह लगभग छह लाख लोग जुड़ते हैं व विभिन्न कोर्सो के साथ शिक्षा संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त करते हैं। स्कूल ऑफ एजुकेटर द्वारा तीन कोर्स विशेष रूप से संचालित किए जा रहे हैं। (1) सीसीई (2) स्कूल लीडरशिप (3) मल्टीपल इंटेलीजेंस एंड ब्लूम टेक्सोनॉमी। इस कोर्स को करके युवा जहां शिक्षा के क्षेत्र में लाभकारी रोजगार प्राप्त कर पा रहे हैं वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थाओं स्कूलों में प्रशिक्षित सीसीई शिक्षक व कुशल प्रबन्धक प्राप्त हो पा रहे हैं। सीसीई शिक्षको को तैयार करने वाली यह स्कूल आफ एजुकेटर देश की एक मात्र संस्था है।

ज्ञातव्य हो कि देशमें सीसीई शिक्षा पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है। परन्तु स्कूलों को कुशल सीसीई शिक्षक व सीसीई के विभिन्न प्रशिक्षणों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी आवश्यकताओं को स्कूल ऑफ एजुकेटर द्वारा पूरा किया जा रहा है। इन्हीं सब विशेषताओं की जानकारी इस पत्रिका में उपलब्ध है जिसका लाभ अब सभी को प्राप्त होगा। कार्यक्रम में पत्रिका विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री के विशेष सचिव शत्रुघन सिंह ने पत्रिका अवलोकन करते हुए कहा कि देश में शिक्षा के प्रति विशेष जागरूकता व प्रशिक्षण की आवश्यकता है। शिक्षा में विशेषकर माध्यमिक स्तर तक सीसीई प्रणाली युक्त शिक्षा अत्यन्त लाभदायक है। यह सीसीई सभी स्कूलों में लागू की जानी चाहिए। इस स्तर से कुशल शिक्षकों की एवं प्रशिक्षकों की अत्यंत आवश्यकता हैं। यह जानकर हर्ष हो रहा है कि स्कूल ऑफ एजुकेटर द्वारा इस आवश्यकता को अपनी ऑन लाइन एजुकेशन द्वारा व अब इस पत्रिका के द्वारा पूरा किया जा रहा है। वास्तव में यह एक सराहनीय कार्य है। यह पत्रिका एजुकेशन की सभी जानकारी के साथ शैक्षिक नेतृत्व प्रदान करने में भी सक्षम दिखाई पड़ती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...