Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

स्‍वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्‍यात पत्रकार नेमि शरण मित्‍तल का निधन

स्‍वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्‍यात पत्रकार नेमि शरण मित्‍तल का मंगलवार की सुबह राजस्‍थान के भरतपुर में निधन हो गया, वे 85 वर्ष के थे. नवभारत टाइम्‍स, कादंबनी समेत कई अखबारों एवं पत्रिकाओं में वरिष्‍ठ पदों पर रह चुके नेमि शरण राजनीतिक विचारक भी थे. उनकी धर्म दर्शन और राजनीति पर विशेष पकड़ थी. अब भी उनके लेख विभिन्‍न समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रहे थे.

स्‍वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्‍यात पत्रकार नेमि शरण मित्‍तल का मंगलवार की सुबह राजस्‍थान के भरतपुर में निधन हो गया, वे 85 वर्ष के थे. नवभारत टाइम्‍स, कादंबनी समेत कई अखबारों एवं पत्रिकाओं में वरिष्‍ठ पदों पर रह चुके नेमि शरण राजनीतिक विचारक भी थे. उनकी धर्म दर्शन और राजनीति पर विशेष पकड़ थी. अब भी उनके लेख विभिन्‍न समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रहे थे.

वे अपने पीछे तीन लड़के तथा दो लड़कियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके बड़े पुत्र अखिल मित्‍तल आकाशवाणी में समाचार वाचक हैं जबकि दूसरे पुत्र अनंत मित्‍तल पत्रकार हैं. उनकी पुत्रवधु तथा अनंत मित्‍तल की पत्‍नी इरा झा भी जानीमानी पत्रकार हैं. नेमि शरण के और बच्‍चे विदेशों में रह रहे हैं. उनकी पत्‍नी का निधन दो साल पूर्व हो गया था.  आज देर शाम उनका अंतिम संस्‍कार भरतपुर में किया जाएगा. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अखिल मित्‍तल देंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कुमार सौवीर, लखनऊ

    July 27, 2011 at 10:44 am

    नेमि जी।
    आप बहुत याद आयेंगे।
    मैं आपसे कभी मिला तो नहीं, लेकिन कादंबिनी जैसी पत्रिकाओं की ऊंचाइयों से आपके कद का अनुमान सहज ही लगा सकता हूं।
    आप जैसे लोग ही तो आने वाली पीढि़यों के प्रेरणास्रोत होते हैं और हमेशा रहेंगे भी।
    आपको शत-शत नमन।
    कुमार सौवीर, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...