Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘हमवतन’ की डमी बाजार में, अगले सप्‍ताह होगी लांचिंग

सांई प्रसाद मीडिया ग्रुप के साप्‍ताहिक अखबार की लांचिग अगले हफ्ते होगी. यह अखबार प्रत्‍येक गुरुवार को बाजार में आएगी.  इस अखबार को पारिवारिक अखबार बनाकर हिंदीभाषियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है. गुरुवार यानी आज इस अखबार की डमी प्रकाशित की गई. डमी में राजनीतिक खबरों पर ज्‍यादा फोकस किया गया है.

सांई प्रसाद मीडिया ग्रुप के साप्‍ताहिक अखबार की लांचिग अगले हफ्ते होगी. यह अखबार प्रत्‍येक गुरुवार को बाजार में आएगी.  इस अखबार को पारिवारिक अखबार बनाकर हिंदीभाषियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है. गुरुवार यानी आज इस अखबार की डमी प्रकाशित की गई. डमी में राजनीतिक खबरों पर ज्‍यादा फोकस किया गया है.

माना जा रहा है कि न्‍यूज एक्‍सप्रेस चैनल की तरह अखबार में भी राजनीति और राजनीतिक विश्‍लेषण से जुड़े खबरों को प्राथमिकता दी जाएगी. राजनीति खबरों में हिंदीवासियों के टेस्‍ट को देखते हुए अखबार को तथ्‍यपरक बनाया गया है. इसमें यूपी, उत्‍तराखड, बिहार, एमपी, राजस्‍थान, झारखंड, छत्‍तीसगढ़ जैसे हिंदी प्रदेशों के अलावा गुजरात, महाराष्‍ट्र, हरियाणा, पंजाब, बंगाल, उड़ीसा, असम में रहने वाले हिंदीभाषियों पर फोकस किया गया है. अखबार में राजनीति के अलावा धर्म, क्राइम, तकनीक, लाइफ स्‍टाइल, सिनेमा, करोबार, साहित्‍य, राज्‍य, गाशिप, महिला, बच्‍चे जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता दी गई है.

अखबार को अगले सप्‍ताह 50 हजार प्रिंट के साथ लांच करने की योजना है. इस अखबार का लांचिंग आमंत्रण मूल्‍य आठ रुपये निर्धारित किया गया है. इस अखबार में परिवार के सभी वर्गों को ध्‍यान में रखकर कंटेंट तैयार किया गया है. सभी के लिए इस अखबार में कुछ ना कुछ होगा. अखबार के कार्यकारी संपादक निर्मलेंदु साहा ने बताया कि अभी डमी कॉपियां निकाली गई हैं. हम डमी के माध्‍यम से लोगों की प्रतिक्रियाएं जानना चाहते हैं. इसके बाद कोशिश है कि अगले सप्‍ताह इस अखबार को लांच कर दिया जाए.

उन्‍होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि यह एक पूर्ण अखबार हो,‍ जिसमें परिवार के सभी सदस्‍यों को कुछ न कुछ मिले. हम बेहतर और संतुलित कंटेंट के जरिए लोगों के घरों और दिलों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे. न्‍यूज के साथ व्‍यूज को भी पूरी प्रमुखता दी जाएगी. खबरों को खबर की तरह प्रस्‍तुत किया जाएगा. टैग लाइन ‘पैनी नजर, पक्‍की खबर’ की तरह अंदर तक की जानकारियां पाठकों तक पहुंचाई जाएंगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anamisharanbabal

    July 14, 2011 at 6:16 am

    साहा जी रविवार की बंदी के बाद फिर से साप्ताहिक में लौटना और हमवतन से कदमताल करते हुए हमसफर करना शुभ हो। हालांकि अक्षर भारत बांग्ला में ताला लगवाया था। इसमें किसकी गलती थी यह अब एक इतिहास का विषय हो गया है। मगर हमवतन आप कितना भला निकालेंगे इस पर सबकी नजर तो रहेगी ही । एसपी और पंड़ितजी के साथ काम करने का कितना गुण ग्रहण किया इसको देखना सबको अच्छा लगेगा। हर संपादक की तरह भांजने वाली आदत से परहेज करके प्रसार संख्या को आसमान पर नहीं धरती पर ही रख कर बोले,क्योंकि आपको तो शायद ज्यादा पता होगा कि 50 हजार की प्रसार पाने में ज्यादातर पेपर और पत्रिकाएं अमूमन चूक जाती या यों कहे बंद हो जाती है। तमाम आंशकाओ , के बावजूद मेरी बहुत 2 शुभकामनाएं।

  2. sanjeev

    July 14, 2011 at 10:44 am

    Nirmalendu saha ne tala to Swabhiman Times men bhi lagwa diya… Hamvatan ki team Shankar ki barat hai. Iskee adhikatam samayavadhi hogi bamushkil 1 sal

  3. rohit

    July 14, 2011 at 11:45 am

    ye ek media me bda kadam hai aapko meri traf se dili mubarakbad

  4. ravi kumer

    July 15, 2011 at 4:09 am

    फिलहाल तो न्यूज एक्सप्रेस एक्सप्रेस ही लॉन्च हो जाए..हमवतन का भविष्य निर्मलेन्दु के अतीत से ही पता चल रहा है।बधाई हो साहा जी।यहां कितने दिन का पड़ाव है आपका।कहीं स्वाभिमान टाइम्स जितना सफर तो नहीं..

  5. Mihir Deepak

    July 15, 2011 at 11:55 am

    Weekly Magazines ka Jamana filhal Lad chuka hai. Denkhe Nirmalendu kya karten hain. Achha hota yashwant ki tarah koi Hindi portal chalate.

  6. Bharat kumar

    July 16, 2011 at 5:49 am

    Nirmalendu saha ji ko salah
    patrakarita me bhadas aam baat hai lekin Mukesh ji par bharosa rakne wale patrkar apne karm me kitne kamyab hote hai shanka hai kyoki mukesh ji gajab ki will power rakkar kaam karte hai. Ham vatan me package tho mill jayega likin asli maza aapko circulation ki demond genrate karne me aayega. News express me mukesh ji ki sharan me rahe sukhi hoge.
    Chamucho ka kya bharosa kabhi idhar kabhi udhar.

    Bharat kumar
    News editor – SAMAY KA DARPAN -C.G

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...